1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs PAK के बीच FIH में आज होगी दूसरी भिड़ंत, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

IND vs PAK के बीच FIH में आज होगी दूसरी भिड़ंत, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 26, 2026 07:52 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 07:52 pm IST

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में FIH Men's Pro League 2025-26 में दूसरा मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। टीम इंडिया की कोशिश लगातार दूसरी बार पाकिस्तानी टीम को मात देने पर रहने वाली है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : X@FIH

भारत और पाकिस्तान की टीम किसी भी खेल के मैदान पर जब भी आमने-सामने होती हैं तो सभी की नजरें टिकी रहती हैं। ऐसा ही कुछ अभी 23 जून को देखने को मिला था जब FIH प्रो लीग 2025-26 में भारतीय हॉकी टीम ने लंदन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 के अंतर से मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच में दूसरा मुकाबला 26 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 पर खेला जाएगा और टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले में भी जीत हासिल करने पर रहने वाली हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कब-कहां और कितने बजे से देख सकते भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत और पाकिस्तान के बीच में लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर के स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत 26 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी। भारतीय फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर ऐप पर भी की जाएगी जहां पर फैंस लॉगिन कर इस महामुकाबले को देख सकते हैं।

अब तक ऐसा रहा हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड

हॉकी में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो अब तक 182 मुकाबलों में आमना-सामना हो चुका है, जिसमें से भारतीय टीम ने 68 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं 82 मैचों को पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा 32 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। वहीं टीम इंडिया का हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसके बाद उनकी कोशिश इस फॉर्म को जारी रखने पर रहने वाली है। वहीं टीम इंडिया को इस सीजन अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उन्हें 2 बड़े टूर्नामेंट एशियन गेम्स और हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया था और ऐसे में उनपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: FIH Pro League 2026 में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 4-3 से जीता मुकाबला

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मैदान पर चटाई धूल, फाइनल में होगी अब जापान से भिड़ंत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल