1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज

Published : Jun 26, 2026 04:21 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 04:21 pm IST
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किसी एक भारतीय खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है तो वह स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में 5 विकेट हॉल लिया था। दीप्ति का अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में गेंद से काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि अभी तक दीप्ति महिला टी20 वर्ल्ड कप में बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हो सकी हैं।
1/5 Image Source : AP

भारतीय टीम की तरफ से महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर अभी पूनम यादव का कब्जा है। टीम इंडिया की लेग स्पिन गेंदबाज पूनम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 18 मुकाबले खेले हैं जिसमें 13.82 के औसत से 28 विकेट हासिल करने में कामयाब हो सकी। इस दौरान वह सिर्फ एक मुकाबले में चार विकेट लेने में कामयाब हो सकी थी।
2/5 Image Source : AFP

दीप्ति शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 23 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24 के औसत से 25 विकेट हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में दीप्ति शर्मा को नंबर-1 कुर्सी हासिल करने के लिए चार विकेट और हासिल करने होंगे। दीप्ति ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में एकबार पांच विकेट हॉल भी हासिल किया है।
3/5 Image Source : AP

राधा यादव जो महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं उनका भी अभी तक टूर्नामेंट के इतिहास में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। राधा यादव ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.71 के औसत से 21 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान राधा यादव ने सिर्फ एकबार मुकाबले चार विकेट हासिल किए हैं।
4/5 Image Source : PTI

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह जो महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया में नहीं चुनी गई उनका भी टूर्नामेंट के इतिहास में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। रेणुका सिंह ने 10 मुकाबलों में 14.86 के औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह एकबार पांच विकेट हॉल भी लेने में कामयाब रही हैं।
5/5 Image Source : AP

Advertisement