1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo लाया 7200mAh बैटरी वाला नया फोन, मिलेगा 50MP कैमरा

Vivo लाया 7200mAh बैटरी वाला नया फोन, मिलेगा 50MP कैमरा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 26, 2026 07:44 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 07:44 pm IST

Vivo ने Y सीरीज में अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 50MP का कैमरा भी मिलेगा।

Vivo Y6e- India TV Hindi
वीवो वाई 6ई Image Source : VIVO

Vivo ने अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह स्मार्टफोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। वीवो Y सीरीज का यह स्मार्टफोन खास तौर पर बजट फ्रेडली यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है। वीवो ने अपने इस फोन को घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है। कंपनी जल्द ही अपना अपकमिंग फोल्डेबल फोन भी पेश करने वाली है। Vivo X Fold 6 को लेकर पिछले दिनों जानकारियां सामने आई हैं।

Vivo Y6a की कीमत

वीवो ने इस बजट फ्रेंडली फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इस फोन की कीमत CNY 1999 (लगभग 28,000 रुपये) है। इस फोन को चीन में वीवो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे गैलेक्सी सिल्वर, ऑब्सिडियन ब्लैक और फिनिक्स वेलकम गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vivo Y6a के फीचर्स

वीवो का यह सस्ता 5G फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस फोन में LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में IP68+ और IP69 रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा।

Vivo Y6e 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 7200mAh, 44W
OS Android 16

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो यह फोन सिंगल रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

वीवो के इस सस्ते स्मार्टफोन में 7,200mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, 4G, LTE, Bluetooth 4.2, IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, सरकार ने जारी की चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक