1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. जुलाई में मेष-तुला सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मनोकामनाएं पूरी होने के योग, पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

जुलाई में मेष-तुला सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मनोकामनाएं पूरी होने के योग, पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 26, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 11:00 pm IST

जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस माह में चार ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। सभी 12 राशियों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं जुलाई मासिक राशिफल से।

Monthly Horoscope July- India TV Hindi
मासिक राशिफल जुलाई 2026 Image Source : INDIA TV

जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस माह में चार ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। माह की शुरुआत में 4 तारीख को शुक्र का गोचर सिंह में होगा वहीं सूर्य भी 16 जून को कर्क में गोचर करेंगे। बुध इस माह मार्गी होंगे वहीं 27 जून को शनि वक्री गति शुरू करेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना। 

मेष राशि 

जुलाई के पहले हफ्ते में 4 तारीख को शुक्र सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे जिसके चलते प्रेम संबंधों में आपको बेहद सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं 27 जुलाई को शनि का वक्री करना आपको करियर में उन्नति दिला सकता है। इस माह आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और किस्मत का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ राशि 

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और आपके सुख भाव में जुलाई में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग है। कोई काम अटका हुआ था तो वो भी पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। 

मिथुन राशि

मिथुन वालों को पेशेवर जीवन में उन्नति मिल सकती है। आपको गुरुजनों का सहयोग भी इस माह प्राप्त हो सकता है। जो लोग लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलने के पूरे योग इस माह में दिख रहे हैं। 

कर्क राशि

कर्र राशि के लोग इस माह प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बेहद सुखद बदलाव देख सकते हैं। शुक्र की स्थिति के चलते आपकी वाणी में मिठास देखने को मिल सकती है जिसके चलते आपका पार्टनर आपके और करीब आ जाएगा। साथ ही करियर क्षेत्र में भी उन्नति आप पा सकते हैं। 

सिंह राशि

शुक्र का गोचर आपकी राशि में होगा इसलिए आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको किस्मत का भी इस माह में साथ मिल सकता है और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग मीडिया, सेल्स, राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में हैं उनको बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को इस माह में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। आपके खर्च बढ़ सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति डगमगाएगी। हालांकि उन लोगों के लिए यह माह अच्छा रह सकता है जो विदेशी कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। 

तुला राशि 

तुला राशि वाले आर्थिक रूप से इस माह संपन्न हो सकते हैं। आपके लाभ भाव में बैठे आपकी राशि के स्वामी शुक्र धन प्राप्ति के रास्ते खोलेंगे। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है वहीं कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों को इस माह में अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा इसलिए हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि माह के आखिरी हफ्ते में आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। 

धनु राशि 

धनु वालों के लिए ये माह अच्छा साबित हो सकता है। आप अपने व्यक्तित्व में अच्छे बदलाव लाने के प्रयास कर सकते हैं और इसमें सफल भी होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के कुछ लोग घर को लोगों के साथ मिलकर किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं। सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोग इस सप्ताह में अनुशासित नजर आएंगे। आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं और अपने लिए पर्याप्त समय निकाल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों का मान सम्मान बढ़ सकता है वहीं मनोकामनाएं पूरी होने की भी संभावना है। किस्मत का सहयोग मध्य माह में इनको मिलने के योग हैं। 

कुंभ राशि

कुंभ वालों के लिए आर्थिक रूप से यह महीना अच्छा रह सकता है। आपको बीते समय में किए गए निवेश का शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। वहीं इस राशि के जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे उनका विचार मूर्त रूप ले  सकता है। आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलने के योग हैं। 

मीन राशि 

मीन वालों के लिए जुलाई का महीना मार्गदर्शक बनकर आ रहा है। आपको अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आप सही रूटीन बनाकर जीवन में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। आपकी योजनाएं माह मध्य में सफल हो सकती हैं। इसके साथ ही आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव इस माह में आ सकते हैं। 

जुलाई माह के लिए उपाय

जुलाई के माह में जो लोग सफलता पाना चाहते हैं उनको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। शिवलिंग का जलाभिषेक करने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और शनि देव की आराधना करने से भी जुलाई के महीने में सुखद परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सूर्य ग्रह 4 राशियों में बैठकर चमका देते हैं भाग्य, जानें आपकी कुंडली में किस राशि में हैं स्थित और क्या होगा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।