1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कल शनि प्रदोष व्रत के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय, करियर और आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ प्राप्ति के योग

कल शनि प्रदोष व्रत के दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय, करियर और आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ प्राप्ति के योग

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 26, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 08:21 pm IST

शनि प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन में बेहद सुखद बदलाव आ सकते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Shani Pradosh Vrat - India TV Hindi
शनि प्रदोष व्रत Image Source : MAGNIFIC

शनिवार 27 जून के दिन शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको करियर और आर्थिक क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं,साथ ही भगवान शिव की असीम कृपा भी आप पर बरस सकती है। खास बात यह है कि कल यानि 27 जून को शनि प्रदोष व्रत के साथ ही शनि त्रयोदशी भी है। ऐसे में नीचे दिए गए उपायों को करके आप भी अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं। 

शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय 

  • अगर आप जीवन में सुख ही सुख पाना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शाम के समय दिन छिपने के बाद शिव मन्दिर जाकर भगवान शिव को कलावा लिपटा हुआ नारियल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख ही सुख मिलेगा।
  • अगर आप खुद की कॉचिंग क्लासेज शुरू करना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत का दिन बड़ा ही अच्छा है। कॉचिंग क्लासेज की सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको शनिदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है –
  • ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः। ऐसा करने से आपको अपनी कॉचिंग क्लासेज में सफलता जरूर मिलेगी। 
  • अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन लाना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत  के दिन आपको शिवलिंग पर 11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में नयापन आयेगा।
  • अगर आप ऑफिस में सीनियर्स के साथ अपने रिश्ते को अच्छा बनाना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको मन्दिर में खजूर का फल दान करना चाहिए। ऐसा करने से ऑफिस में सीनियर्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
  • अगर आप भविष्य में अपने करियर के लिये कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शिवलिंग पर चावल मिले हुए जल का अभिषेक करना चाहिए और अभिषेक करते हुए ‘ऊँ’ शब्द का उच्चारण करना चाहिए। ऐसा करने से आप भविष्य में अपने करियर को लेकर जल्द ही कोई लक्ष्य निर्धारित कर पायेंगे।
  • अगर आप किसी काम के लिये ठीक से फैसला नहीं ले पा रहे हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शनिदेव के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। ऐसा करने से आप अपने किसी भी काम के लिये ठीक से फैसला लेने में समर्थ होंगे। 
  • अगर आप काफी दिनों से अपनी लड़की या लड़के के लिये कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको शिव मन्दिर में जाकर शिवजी और माता पार्वती को कलावे से एक सूत्र में बांधना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी लड़की या लड़के के लिये जल्द ही कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा। 
  • अगर आप परीक्षा में अपने परिणाम को लेकर चिंतित हैं, काफी मेहनत के बाद भी रिजल्ट को लेकर आपको एक पॉजिटिव फीलिंग नहीं आ रही है, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको एक विद्या यंत्र लेकर उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और पूजा
  • के बाद उसे अपने पढ़ाई वाले कमरे में रखना चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी डालना चाहिए। ऐसा करने से परीक्षा परिणाम को लेकर आपकी सारी चिंता दूर होगी। 
  • अगर आप परिवार के मुखिया हैं और चाहते हैं कि परिवार के सब लोग आपके फैसलों में आपके साथ बने रहें, तो आज के दिन आपको भगवान शंकर के आगे हाथ जोड़कर उनके इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। भगवान शंकर का मंत्र है –
  • ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’। शिवजी के इस मंत्र का जप करने से परिवार के सब लोग आपके फैसलों में आपके साथ बने रहेंगे। 
  • अगर आप मशीनरी से जुड़ा कोई काम करते हैं, लेकिन आपका काम ठीक से नहीं चल रहा है, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को सरसों का तेल और गुड़ दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका काम ठीक से चलने लगेगा। 
  • अगर आप जीवन में अपना खूब नाम कमाना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए । भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र इस प्रकार है- ऊँ
  • नमः शिवाय। ये उपाय करने से आप जीवन में खूब नाम कमायेंगे। 
  • अगर आप अपने परिवार में सामंजस्य बनाये रखना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको मन्दिर में उड़द की दाल दान करनी चाहिए और पीपल के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

सूर्य ग्रह 4 राशियों में बैठकर चमका देते हैं भाग्य, जानें आपकी कुंडली में किस राशि में हैं स्थित और क्या होगा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।