ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। 24 अक्टूबर 2026 को बुध तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं। उनकी चाल में इस बदलाव को कुछ राशियों के लिए अहम माना जा रहा है। खासतौर पर 3 राशि के जातकों को करियर, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जानें कौन सी बुध वक्री होने से कौन सी 3 राशियों की मौज रहेगी।
बुध की वक्री चाल
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध की वक्री चाल के दौरान पुराने फैसलों की समीक्षा करने और अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। 24 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह बदलाव व्यापार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3 राशियों के लिए यह समय भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देने वाला हो सकता है।
वृषभ राशि
इन जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही अनबन दूर होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान मजबूत होने के संकेत हैं। जॉब तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु राशि
आपके लिए बुध की वक्री चाल आगे बढ़ने के नए अवसर ला सकती है। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं। वीजा और जरूरी कागजी काम पूरे होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में सुधार और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। जॉब वालों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि
आपके लिए यह समय खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रहा विरोध या काम में आ रही अड़चनें दूर होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिलने और परिवार में मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। संतान सुख की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा की रात इन चीजों का दान माना जाता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर!