1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स ने वापसी करते ही मचाया गदर, न्यूजीलैंड ने फिर भी बना लिए 400 से अधिक रन

बेन स्टोक्स ने वापसी करते ही मचाया गदर, न्यूजीलैंड ने फिर भी बना लिए 400 से अधिक रन

 Published : Jun 26, 2026 05:12 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 05:12 pm IST

बेन स्टोक्स एक मैच के बाद ही बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की। इस बीच टॉम लैथम और ड्वोन कॉन्वे के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 400 से अधिक रन बना लिए हैं।

ben stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : AP

बेन स्टोक्स की एक बार फिर से इंग्लैंड टीम में वापसी हो चुकी है। वापस आते ही बेन स्टोक्स ने अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त गदर मचाया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, इसके बाद भी न्यूजीलैंड की टीम 400 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक ठोका है। मैच अब रोचक दौर में जाता हुआ दिख रहा है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। 

तीन मैचों की सीरीज में अभी तक दोनों टीमें जीत चुकी हैं एक एक मुकाबला

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैचों में से एक एक मैच दोनों टीमों ने जीता है, यानी जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस बीच जब तीसरा और आखिरी मैच शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम और ड्वोन कान्वे ने शानदार शतक पूरे किए। 

टॉम लैथम और ड्वोन कॉन्वे ने लगाए शतक 

कप्तान टॉम लैथम ने 214 बॉल का सामना करते हुए 151 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसमें 15 चौके आए। ड्वोन कॉन्वे ने 224 बॉल पर 157 रन बनाए। उन्होंने 22 चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 317 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद टीम बिखर सी गई। टीम ने जब 400 से अधिक रन बना लिए थे, तब तक 7 विकेट गिर चुके थे। 

बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी से बरपाया कहर

इस बीच बेन स्टोक्स एक मैच के बाद वापस आ गए हैं। उन्होंने 18 ओवर की गेंदबाजी में 67 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वे पिछला मैच मिस कर गए थे। लेकिन कप्तान के तौर पर वापसी करते ही कमाल किया। अब देखना ये होगा कि न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी मे कितने रन बनाती है और इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बैटिंग करेगी, त​ब कितने रन बनान में कायमाबी हासिल करती है। कुल मिलाकर मैच तो अब रोचक दौर में जा चुका है। बेन स्टोक्स के पास पांच विकेट लेने का मौका है। मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है, इसलिए इसके जीत हार से दोनों टीमों की अंक तालिका पर भी असर देखने के लिए मिलेगा। 

यह भी पढ़ें 

ट्रेंट ब्रिज में लैथम और कॉनवे की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी, टेस्ट इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, स्टोक्स और एटकिंसन की वापसी, टीम में हुए 4 बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल