1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, स्टोक्स और एटकिंसन की वापसी, टीम में हुए 4 बदलाव

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, स्टोक्स और एटकिंसन की वापसी, टीम में हुए 4 बदलाव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 23, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 10:17 pm IST

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 जून से खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग XI का ऐलान हो गया है, इस मैच के लिए उन्होंने प्लेइंग XI में 4 बदलाव किए हैं।

Ben Stokes & Gus Atkinson- India TV Hindi
बेन स्टोक्स & गस एटकिंसन Image Source : AP

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इस आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। उनके प्लेइंग XI में इस मैच के लिए चार बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन जो नाइट क्लब विवाद की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर थे, उन दोनों की इस मैच में वापसी हुई है।

शोएब बशीर और जेमी स्मिथ की हुई वापसी

इस मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI में शोएब बशीर की वापसी हुई है। इंग्लैंड में इस समय बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है और पिच को देखते हुए बशीर को टीम में वापस बुलाया गया है। इससे पहले ओवल टेस्ट मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। वहीं, लॉर्ड्स में हुए पहले मैच में उन्होंने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे ऑली रॉबिन्सन की टीम में वापसी नहीं हुई है। घुटने की चोट के कारण वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं, फिर भी उन्हें नहीं चुना गया। इसके अलावा जेमी स्मिथ की भी प्लेइंग XI में वापसी हुई है।

टीम के ऐलान से पहले ब्रैंडन मैकुलम ने क्या कहा?

टीम का ऐलान होने से ठीक पहले, इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि मैच के शुरुआती दिनों में 38 डिग्री जैसी तेज गर्मी में खेलना प्लेयर्स के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन, इससे भी बड़ी चिंता इस समय पूरी टीम को एकजुट रखने की है। पिछला दो हफ्ता टीम के लिए बहुत तनाव भरा रहा है, क्योंकि बेन स्टोक्स के आगे खेलने और कोच के साथ उनके रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। स्टोक्स और एटकिंसन का वापस आना टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

दूसरे टेस्ट में कीवी टीम ने की शानदार वापसी

टेस्ट सीरीज की बात करें तो लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की और 253 रनों से मैच को अपने नाम किया है, ऐसे में जो भी टीम ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच जीतेगी ये सीरीज उनके नाम हो जाएगी। अब देखना ये होगा कि आखिरी टेस्ट मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर

यह भी पढ़ें

IPL 2027: क्या फिर बदलेगी हार्दिक पंड्या की आईपीएल जर्सी? दो चैंपियन टीमों ने दिखाई दिलचस्पी

IND vs PAK: FIH Pro League 2026 में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 4-3 से जीता मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल