Published : Jun 26, 2026 06:30 pm IST, Updated : Jun 26, 2026 06:30 pm IST
1/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें सूर्यास्त के बाद खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। इन चीजों को को खरीदने से धन की हानि आपको हो सकती है। इन चीजों को खरीदने से देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आप वंचित रह सकते हैं, आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कभी भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदने से शनि देव आप से नाराज हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और साथ ही आर्थिक परेशानियों का सामना भी आप कर सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदने आपके कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं।
3/4Image Source : Magnific
सूर्यास्त के बाद आपको नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद नमक खरीदने से पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं और घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है। इसके साथ ही धन से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है।
4/4Image Source : Magnific
सूर्यास्त के बाद आपको गलती से भी कभी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है ऐसे में सूर्यास्त के बाद अगर आप झाड़ू खरीदते हैं तो माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं और धन की हानि आपको हो सकत है।