1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे का नेचुरल निखार लौटा सकते हैं ये 2 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, योग गुरु ने बताया कैसे बनाएं?

चेहरे का नेचुरल निखार लौटा सकते हैं ये 2 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, योग गुरु ने बताया कैसे बनाएं?

आयुर्वेद में कुछ ऐसे प्राकृतिक ड्रिंक्स बताए गए हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ स्किन की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 04, 2026 08:33 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 08:33 pm IST
अगर आप नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो सिर्फ स्किन केयर काफी नहीं है। आपके शरीर का अंदर से हेल्दी होना ज़रूरी है। डॉक्टर हंसा योगेंद्र (फेमस योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर) अपने यू ट्यूब पर नेचुरल ग्लो के लिए दो आयुर्वेदिक ड्रिंक्स की रेसिपी बताई है। आइए जानते हैं इन्हें घर पर आसानी से कैसे तैयार करें।
1/5 Image Source : unsplash

​चिया सीड्स और एलोवेरा ड्रिंक्स: एक चम्मच चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रखें। सुबह एक बाउल में ताजा एलोवेरा जेल, एक आंवला कटा हुआ, साथ से आठ पुदीने और तुलसी की पत्तियां लें। इन सभी सामग्री के साथ मिक्सर जार में एक गिलास पानी डालें और एकदम बारीक पीस लें। अब इस पानी को अच्छी तरह से छान लें और उसमें भिगोया हुआ चिया सीड्स और चुटकीभर नमक अच्छी तरह से मिक्स करें। सुबह के समय इस ड्रिंक का सेवन करें। इस ड्रिंक का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन को नेचुरलो ग्लो मिलता है।
2/5 Image Source : unsplash

फायदे: चिया सीड्स और एलोवेरा ड्रिंक स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है। आंवला और एलोवेरा के पोषक तत्व स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
3/5 Image Source : unsplash
फायदे: चिया सीड्स और एलोवेरा ड्रिंक स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है। आंवला और एलोवेरा के पोषक तत्व स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
खीरा ड्रिंक्स: एक बाउल में एक खीरा को टुकड़ो में काटकर डालें, अब उसमें कुछ पुदीने की पत्तियां, आधा नीम्बू का रस और आधा चम्मच जीरा पाउडर डालें। इन सभी सामग्री के साथ मिक्सर जार में एक गिलास पानी डालें और एकदम बारीक पीस लें। इस ड्रिंक का सेवन हमेशा रात के समय करें। डॉक्टर हंसा योगेंद्र कहती हैं कि यह यह ड्रिंक स्किन को नेचुरल निखार देने में फायदेमंद है।
4/5 Image Source : unsplash

फायदे: खीरा शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, जिसका फायदा त्वचा को भी मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा के लिए जरूरी पोषक तत्व है। पर्याप्त हाइड्रेशन के साथ यह ड्रिंक चेहरे पर नेचुरल फ्रेशनेस और ग्लो बनाए रखने में मदद कर सकती है।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement