Published : Oct 23, 2026 07:27 pm IST, Updated : Oct 23, 2026 07:27 pm IST
1/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन को आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से आपके जीवन में सुख शांति आ सकती है और रोग-दोष दूर हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन स्थानों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद आपको किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं और रोग-दोष से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।
3/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद आपको घर के मुख्यद्वार के बायीं ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं आपके जीवन में बरकत आती है।
4/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर आपको चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी और शनिदेव की कृपा आप पर बरसती है।