चांदी की बिछिया पहनते पहनते हो गई है काली, करवा चौथ से पहले घर पर ऐसे करें क्लीन
चांदी की बिछिया पहनते पहनते हो गई है काली, करवा चौथ से पहले घर पर ऐसे करें क्लीन
चांदी की बिछिया सुहाग की निशानी होती है और इसे लगातार पहनने से पैरों की नमी और पसीने के कारण यह बहुत जल्दी काली पड़ जाती है। करवा चौथ का त्योहार नजदीक है और अगर आप इसे साफ करना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Published : Oct 23, 2026 05:11 pm IST, Updated : Oct 23, 2026 05:11 pm IST
1/5Image Source : magnific
टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल : इसे इस्तेमाल करने के लिए जेल फ्री टूथपेस्ट लें और उसे अपनी काली बिछिया पर अच्छी तरह लगा दें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक पुराना टूथब्रश लें और हल्के हाथों से बिछिया को रगड़ें। फिर साफ पानी से धो लें।
2/5Image Source : magnific
डिशवॉश लिक्विड या शैम्पू और गर्म पानी: अगर बिछिया बहुत ज्यादा गंदी या काली नहीं है, बल्कि सिर्फ हल्की मैली हो गई है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश या कोई भी माइल्ड शैम्पू मिला लें। इसमें बिछिया को 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद ब्रश की मदद से हल्की सफाई करें और साफ पानी से धो लें।
3/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल: चांदी की बिछिया को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल या कप में एल्युमिनियम फॉयल की शीट बिछाएं। उसमें गर्म पानी डालें और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस पानी में अपनी चांदी की बिछिया को 5 से 10 मिनट के लिए डाल दें। बेकिंग सोडा और फॉयल की केमिकल रिएक्शन से चांदी का कालापन मिनटों में गायब हो जाएगा। इसके बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
4/5Image Source : magnific
सिरका और बेकिंग सोडा: इसे इस्तेमाल करने के लिए एक छोटी कटोरी में आधा कप सफेद सिरका लें और उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण में बिछिया को लगभग 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। समय पूरा होने के बाद इसे ठंडे पानी से धोएं और मुलायम कपड़े से साफ कर लें।
5/5Image Source : magnific
नींबू और नमक: बिछिया को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को बीच से काट लें और उसके रस में थोड़ा सा नमक छिड़क दें। अब इस नींबू के टुकड़े से बिछिया को अच्छी तरह रगड़ें। कुछ देर इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।