A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस ऑनलाइन जूलरी की ब्रैंड एंबेसडर बनी आलिया भट्ट

इस ऑनलाइन जूलरी की ब्रैंड एंबेसडर बनी आलिया भट्ट

आलिया 'ब्लूस्टोन डॉट कॉम' ब्रैंड का प्रचार करने वाली आलिया पहली फिल्मी हस्ती हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही ऑनलाइन जूलरी का प्रचार करती नजर आएंगी। एक ऑनलाइन जूलरी प्लेटफॉर्म ने आलिया को ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। 'ब्लूस्टोन डॉट कॉम' ब्रैंड ने आलिया को जूलरी प्रचार के लिए चुना है। आलिया इस ब्रैंड प्रचार करने वाली पहली फिल्मी हस्ती हैं। उन्होंने कहा कि वर्चुअल दुनिया में आभूषणों की खरीदारी करने की अवधारणा उन्हें बेहद पसंद है।

आलिया ने अपने बयान में कहा, "यह ब्रांड मेरे निजी स्टाइल को खूबसूरती से दर्शाता है क्योंकि यह आधुनिक और सुंदर है और हर अवसर के लिए शानदार डिजाइन प्रदान करता है।"

फिल्म 'उड़ता पंजाब' की अभिनेत्री ने कहा कि आजकल के आधुनिक खरीदार हजारों डिजाइनों के विकल्प और आसानी से खरीदारी किए जाने की सुविधा पसंद करते हैं।

आलिया के साथ अनुबंध पर 'ब्लूस्टोन डॉट कॉम' के संस्थापक व सीईए ने कहा कि आलिया लोगों तक पहुंच बनाने में मददगार हो सकती हैं।

ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आलिया ब्रांड के हालिया कैंपेन में नजर आएंगी, जो अगस्त में दिखाया जाएगा।

(इनपुट- आईएनएस)

गुलाम से अलग होने जा रही हैं नीति टेलर, यह है वजह

पैसों के लिए फिल्में नहीं करते अक्षय कुमार

Latest Bollywood News