1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुलाम' से अलग होने जा रही हैं नीति टेलर, ये है असली वजह

'गुलाम' से अलग होने जा रही हैं नीति टेलर, ये है असली वजह

 Published : Jul 29, 2017 08:59 am IST,  Updated : Jul 29, 2017 08:59 am IST

हां, मेरा किरदार 'गुलाम' से बाहर हो रहा है। सभी अच्छी चीजें पहले ही खत्म हो जाती हैं और मेरा किरदार भी यही है। -नीति टेलर

NITI- India TV Hindi
NITI

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री नीति टेलर लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'गुलाम' से जल्द अलग हो जाएंगी। नीति इस सीरियल में शिवानी की भूमिका निभाती हैं। आगामी सीक्वेंस में रंगीला (परम सिंह) और शिवानी बैरहमपुर में होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे और वे शहर का भाग्य बदलने के मिशन पर हैं।

शिवानी के किरदार को बेरहमपुर की बाधाओं से लड़ने की कीमत चुकानी पड़ेगी।

नीति ने कहा, "हां, मेरा किरदार 'गुलाम' से बाहर हो रहा है। सभी अच्छी चीजें पहले ही खत्म हो जाती हैं और मेरा किरदार भी यही है। स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार निर्माताओं और मैंने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला लिया है।"

उन्होंने कहा, "शो की शुरुआत से इससे जुड़ी हूं और जाहिर है यह दुखद है। यह मेरी अद्भुत यात्रा रही और मैंने इस का आनंद लिया। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मेरा समर्थन जारी रहेगा।"

नीति को लेकर ये खबरें भी आई थीं कि सेट पर मोबाइल में लगी होने की वजह से परेशान निर्माताओं ने नीति को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा जा रहा था कि नीति सेट पर फोन पर इतनी व्यस्त रहती थीं कि अपनी स्क्रिप्ट पर भी ध्यान नहीं देती थी।

सूत्रों के मुताबिक, टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर जल्द ही नई एंट्री होगी।

(इनपुट- आईएनएस)

अक्षय कुमार ने बताया टॉयलेट की समस्या शहरों में ज्यादा है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन