1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने कहा 'टॉयलेट की समस्या शहरों में ज्यादा है'

अक्षय कुमार ने कहा 'टॉयलेट की समस्या शहरों में ज्यादा है'

 Published : Jul 29, 2017 08:43 am IST,  Updated : Jul 29, 2017 08:44 am IST

खुले में शौच का मुद्दा केवल ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या नहीं है। यह शहरों में भी एक बड़ी समस्या है।- अक्षय कुमार

AKSHAY KUMAR- India TV Hindi
AKSHAY KUMAR Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय इन दिनों जोरों-शोरों से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि टॉयलेट की समस्या सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों की नहीं है बल्कि शहरी लोगों में भी है।अक्षय ने एक बयान में कहा, "खुले में शौच का मुद्दा केवल ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या नहीं है। यह शहरों में भी एक बड़ी समस्या है, बल्कि बड़े शहरों में यह परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक खतरनाक है। हम कंक्रीट के जंगल में रहते हैं और ऐसे में यहां रोगाणु और बैक्टीरिया अधिक तेजी से फैलता है।"

AKSHAY KUMAR
Image Source : PTIAKSHAY KUMAR

बकौल अक्षय, "एक पल के लिए भी ऐसा न सोचें कि यह फिल्म ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। यह शहरी लोगों से भी संबंधित है, क्योंकि गांवों की तुलना में शहरों में इससे ज्यादा खतरा है।"

अक्षय अभिनीत फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी।

                           

(इनपुट- आईएनएस) 

अक्षय की फिल्म का ट्रेलर देखकर इस शख्स ने बनवाया दोस्त के घर टॉयलेट

​रेमो डिसूजा के पेन ड्राइव में मिली 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' की कॉपी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन