1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के ट्रेलर से प्रभावित होकर इस शख्श ने बनवाया दोस्त के घर टॉयलेट, अक्षय कुमार ने की तारीफ

'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के ट्रेलर से प्रभावित होकर इस शख्श ने बनवाया दोस्त के घर टॉयलेट, अक्षय कुमार ने की तारीफ

 Published : Jun 15, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 01:42 pm IST

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, छा गया है। हर कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है।

अक्षय- India TV Hindi
अक्षय

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, छा गया है। हर कोई इस ट्रेलर की तारीफ कर रहा है। एक शख्स तो फिल्म का ट्रेलर देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपने एक दोस्त को टॉयलेट बनाने में मदद की। इतना ही नहीं उसने बाकी लोगों से घर में टॉयलेट बनवाने की अपील भी की है। कोल्हापुर के रहने वाले एक शख्स ने जब यह बात ट्विटर पर साझा की तो खिलाड़ी कुमार ने खुद इस ट्वीट को रीट्वीट भी किया।

​सेंसर बोर्ड को पसंद आया 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' का ट्रेलर, पहलाज निहलानी ने कहा टैक्स फ्री होनी चाहिए फिल्म

अक्षय ने ट्वीट के साथ लिखा, ‘इस काम की केवल प्रशंसा या सराहना ही काफी नहीं होगी। शानदार काम। आप जैसे फैंस पर गर्व है। आपके लिए प्यार और दुआएं।‘’

आपको बता दें, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म में मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित है। यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। हाल ही में अक्षय कुमार इस फिल्म के सिलसिले में पीएम मोदी से भी मिले थे। पीएम मोदी ने टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर रीट्वीट करते हुए अक्षय का शाबासी भी दी है

साल 2011 में जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में केवल 46.9 फीसदी लोगों के घरों में ही शौचालय है। जबकि 49.8 फीसदी लोग खुले में शौच करते हैं।

​अक्षय कुमार नहीं थे 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के लिए पहली पसंद

फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा अनुपम खेर और सना खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। नीरज पांडे और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को निर्देशित किया है नारायण सिंह ने। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन