1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! अक्षय कुमार नहीं तो फिर कौन था ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ के लिए पहली पसंद

OMG! अक्षय कुमार नहीं तो फिर कौन था ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ के लिए पहली पसंद

 Published : Jun 12, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 02:12 pm IST

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह ट्रेलर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए चैंपियंस ट्रॉफी मैच की दोनों इनिंग के बीच स्टार स्पोर्ट्स पर जारी...

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह ट्रेलर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए चैंपियंस ट्रॉफी मैच की दोनों इनिंग के बीच स्टार स्पोर्ट्स पर जारी किया गया था। वैसे तो दर्शक लंबे वक्त से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर ही रहे हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर ने इस बेसब्री को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म में अक्षय काफी बेहतरीन अदाकारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। लेकिन अब इस फिल्म से ही जुड़ी एक अहम बात खुलासा हम आपके सामने करने जा रहे हैं।

हाल ही में जो जानकारी हमें हासिल हुई है उसे जानकार आप वाकई हैरान हो जाएंगे। फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' से जुड़ी यह खबर सुनने में आई थी कि फिल्म के निर्माता नीरज पांडेय को लगता था कि उन्हे इस फिल्म के लिए किसी और की जरूरत है और वह किसी फ्रेश चेहरे को इस फिल्म में लेने का मन बना रहे थे। खबरों के मुताबिक उन्हें लगता था कि अक्षय इस फिल्म में फीट नहीं बैठेंगे। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि, “हमनें इस तरह की फिल्में पहले कभी नहीं की हैं इसलिए प्रोडक्शन हॉउस एक नए चेहरे की तलाश है।“

लेकिन वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लेखक सिद्धार्थ और गरिमा जब इस फिल्म की कहानी को लिख रहे थे तो तभी से उनके दिमाग में अक्षय थे। उन्होंने बताया की उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार ही थे क्योंकि उन्हीं की फिल्म होने की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद करेंगे। जिसके बाद उन्होंने फिल्म के निर्माता नीरज को मना लिया और आखिरकार इस फिल्म के लिए अक्षय को ही चुना गया। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यह ही लग रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार वाले किरदार को कोई दूसरा इतने अच्छे से नहीं निभा सकता था। VIDEO: ये बॉलीवुड अभिनेत्री खुलेआम दे रही थी सेक्स का ऑफर, देखें फिर क्या हुआ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन