1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Muhurat Trading में बाजार ने की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ खुले

Muhurat Trading में बाजार ने की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 08, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Nov 08, 2026 02:37 pm IST

रविवार के दिन आयोजित किए गए इस स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले।

Muhurat Trading, Muhurat Trading 2026, sensex, nifty 50, tata steel- India TV Hindi
Muhurat Trading में बाजार की शानदार शुरुआत Image Source : PTI

Muhurat Trading 2026: घरेलू शेयर बाजार के लिए ये एक शानदार सप्ताह रहा। इस दौरान बाजार में छप्परफाड़ तेजी देखने को मिली। तेजी के ट्रेंड को फॉलो करते हुए बाजार ने आज दीपावली के शुभ मौके पर आयोजित किए गए मुहूर्त ट्रेडिंग की भी शानदार शुरुआत की। इस साल के मुहूर्त ट्रेडिंग पर बीएसई सेंसेक्स 271.32 अंकों (0.33%) की तेजी के साथ 81,299.34 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 40.10 अंकों (0.16%) की बढ़त लेकर 25,070.45 अंकों पर कारोबार शुरू किया।

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कैसी रही सेंसेक्स के शेयरों की शुरुआत

रविवार के दिन आयोजित किए गए इस स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला, जो शुक्रवार को 6.15 प्रतिशत की बंपर बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 41 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

टाटा स्टील, सन फार्मा के शेयरों ने किया शानदार स्टार्ट

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयरों ने सबसे ज्यादा 2.42 प्रतिशत, सन फार्मा 1.71 प्रतिशत, बीईएल 1.04 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.00 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.90 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.79, एटरनल 0.72 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.67 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर, आज इन्फोसिस के शेयर 0.19 प्रतिशत, इंडिगो 0.17 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

SBI ने अमेरिका के टेक्सस में खोली पहली ब्रांच, बैंकिंग सब्सिडरी SBIC का किया विस्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।