1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! इस फिल्ममेकर की पेन ड्राइव में मिली अक्षय कुमार की 'टॉयलेट...' की लीक कॉपी

OMG! इस फिल्ममेकर की पेन ड्राइव में मिली अक्षय कुमार की 'टॉयलेट...' की लीक कॉपी

 Published : Jul 21, 2017 10:50 am IST,  Updated : Jul 21, 2017 10:50 am IST

हस्तियां कुछ वक्त से पायरेसी से काफी परेशान हैं। पिछले दिनों 'दंगल', 'सुल्तान', और 'उड़ता पंजाब' जैसी कई फिल्में रिलीज से पहले ही ऑनसाइन लीक हो चुकी हैं। इसी लिस्ट में अब सुपरस्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का नाम जुड़ गया है।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड हस्तियां कुछ वक्त से पायरेसी से काफी परेशान हैं। पिछले दिनों 'दंगल', 'सुल्तान', और 'उड़ता पंजाब' जैसी कई फिल्में रिलीज से पहले ही ऑनसाइन लीक हो चुकी हैं। इसी लिस्ट में अब सुपरस्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का नाम जुड़ गया है। हालांकि इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अक्षय इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आई है कि अक्षय की यह फिल्म जाने माने फिल्मकार और डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के पास एक पेन ड्राइव में मिली है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इस पेन ड्राइव में फिल्मी की पूरी कॉपी थी।

लेकिन वहीं इसे लेकर रेमो ने बताया कि, उनके बिल्डिंग के एक जिम ट्रेनर ने कहा कि उसके पास 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का फर्स्ट हाफ है। पहले तो रेमो को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन उसके यकीन दिलाने पर उन्होंने तुरंत उसे वह पेन ड्राइव लाकर उन्हें देने के लिए कहा। इसके बाद रेमो ने आगे बताया कि, जब उन्होंने इस पेन ड्राइव को खोला तो इसे देखकर उनके दंग रह गए, इसमें वाकई अक्षय की यह फिल्म थी। इसके बाद उन्हें लगा कि अगर यह लीक कॉपी लोगों तक पहुंच गई को फिल्म की टीम के लिए बड़ी मुसीबत हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, "एक फिल्ममेकर होने के नाते समझ सकता हूं कि अगर कोई भी फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो जाए, तो इसका नतीजा कितना बुरा हो सकता है।" रेमो ने आगे बताया कि, उन्होंने इसके बाद अक्षय को फोन पर इसकी जानकारी देने की कोशिश की। लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई, क्योंकि इन दिनों वह रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें पूरा मामला:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन