1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने पर आलिया भट्ट ने मैसेज शेयर कर की जल्द ठीक होने की कामना

रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने पर आलिया भट्ट ने मैसेज शेयर कर की जल्द ठीक होने की कामना

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से रणबीर कपूर के जल्द ठीक होने की कामना की है। 

Alia Bhatt ,Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALIABHATT Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना की जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बात कही है। जैसे ही रणबीर के कोरोना संक्रमित होने की बात पता चली, आलिया ने लिखा, "हम जिस चीज से गुजरते हैं, उसी से आगे बढ़ते हैं।"

यहां देखें आलिया का पोस्ट 

Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATTआलिया भट्ट ने रनबीर कपूर के लिए की जल्द ठीक होने की कामना

मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बारे में सोशल मीडिया पर पुष्टि की थी। 

नीतू ने रणबीर की तस्वीर को शेयर कर लिखा, ''आपकी फिक्र और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर ने कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह दवा पर हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन हैं सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।''

बता दें रणबीर कपूर के चाचा रणधीर सिंह ने भी अभिनेता की तबीयत नासाज होने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन यह पता नहीं है कि वह कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।

यहां पढ़ें

करीना कपूर खान दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार आईं नजर, कुछ इस अंदाज में दिखीं

FIRST LOOK: नेहा कक्कड़ के गाने में साथ दिखेंगे बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर, जिम में बॉडी बनाते नजर आए

Latest Bollywood News