1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार आईं नजर, कुछ इस अंदाज में दिखीं

करीना कपूर खान दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार आईं नजर, कुछ इस अंदाज में दिखीं

 Published : Mar 09, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 08:02 pm IST

करीना कपूर खान पति सैफ अली खान संग गाड़ी का ट्रायल लेने गई थीं। 

करीना कपूर खान, kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में दूसरे बेटे की मां बनी हैं। तैमूर के बाद करीना और सैफ के घर दूसरा बेटा हुआ है। हाल ही में करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली झलक दिखाई थी। अब करीना कपूर खान पहली बार मीडिया के कैमरों में कैद हुईं। करीना अपने पति सैफ अली खान के संग मर्सिडीज का ट्रायल लेने गई थीं। हालांकि दोनों ने अभी गाड़ी खरीदी नहीं है। करीना ने इस दौरान ब्लू कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी।

 करीना कपूर खान ने 8 मार्च यानि महिला दिवस पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे के साथ पहली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'ऐसा कुछ भी नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। हैप्पी वुमेंस डे माई लव्स।' 

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ईंटे उठाती आईं नजर, वीडियो हो रहा है वायरल

इससे पहले करीना ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पहली तस्वीर साझा की थी। शेयर तस्वीर में अभिनेत्री धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान करीना ने धूप से बचने वाली टोपी के साथ काला चश्मा लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "हैलो, मैं सभी को मिस कर रही हूं।"

अर्शी खान ने साड़ी में किया अली गोनी-जैस्मीन भसीन के गाने 'तेरा सूट' पर डांस, मगर हो गई ये गड़बड़

करीना और उनके पति सैफ अली खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। सैफ और करीना ने कथित तौर पर 'टशन' के बाद डेटिंग शुरू की थी, जिसके बाद उन्होंने 2012 में शादी कर ली और करीना ने 2016 में अपने पहले बच्चे, बेटे तैमूर को जन्म दिया था।

FIRST LOOK: नेहा कक्कड़ के गाने में साथ दिखेंगे बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन