Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या होगा तैमूर के छोटे भाई का नाम? सैफ अली खान ने दिया है जवाब

क्या होगा तैमूर के छोटे भाई का नाम? सैफ अली खान ने दिया है जवाब

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 26, 2021 01:10 pm IST, Updated : Feb 26, 2021 04:02 pm IST

तैमूर के छोटे भाई का नाम क्या होगा? इसे जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KAREENAKAPOORKHAN सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने बीते रविवार को अपने घर एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया। आपको बता दें कि करीना और सैफ के दूसरे बेटे का जन्म 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। अब इस वक्त फैंस यह जानना चाहते हैं कि इस बॉलीवुड कपल अपने बच्चे को क्या नाम देने वाले हैं? हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि करीना और सैफ के बच्चे का नाम क्या होगा?

हाल ही में सैफ अली खान ने इसे लेकर स्पॉटबॉय को इंटरव्यू दिया है। इस वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने बताया, ''मैंने अभी तक बच्चे का नाम नहीं रखा है।'' इसके अलावा उन्होंने बताया है कि करीना और घर आया नन्हा मेहमान बिल्कुल ठीक हैं।

बातचीत में, सैफ अली खान के एक करीबी दोस्त ने कहा, ''सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने अभी तक अपने पोते को नहीं देखा है। कोविड-19 की हिदायतों के कारण शर्मिला जी को अभी भी दिल्ली से मुंबई आने की अनुमति नहीं मिली है, इसलिए उन्हें अपने पोते को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।''

खैर, सैफ और तैमूर फिलहाल बच्चे के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। सैफ अली खान से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "तैमूर अपने छोटे भाई के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं। वह बच्चे के सामने बैठते हैं और बहुत ही प्यार से उसे देखते रहते हैं।" 

वक्र फ्रंट की बात करें तो जल्द ही सैफ अली खान फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले विवाद गहरा गया था। सैफ इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में रावण के किरदार की खास बात यह है कि इस किरदार को विलेन के तौर पर नहीं बल्कि हीरो के तौर पर दिखाया जाएगा।

यहां पढ़ें

तांडव विवाद: अमेजन की हेड को अग्रिम जमानत देने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया इनकार

सोशल मीडिया और OTT पर स्पष्टता लाने के लिए सरकार कर रही उपाय : प्रसून जोशी

पहली बार पुलिस ऑफिसर बन अपराध से लोहा लेंगी प्राची देसाई

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement