1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. पहली बार पुलिस ऑफिसर बन अपराध से लोहा लेंगी प्राची देसाई

पहली बार पुलिस ऑफिसर बन अपराध से लोहा लेंगी प्राची देसाई

 Published : Feb 25, 2021 05:52 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 05:52 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई पहली बार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। यह रोल वह अपनी आने वाली फिल्म 'साइलेंस कैन यू हियर इट' में निभाने जा रही हैं।

प्राची देसाई- India TV Hindi
प्राची देसाई Image Source : INSTAGRAM/@PRACHIDESAI

छोटे पर्दे से नाम कमा चुकी अभिनेत्री प्राची देसाई ने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। हाल ही के दिनों में अभिनेत्री किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस अभिनेत्री के अगली प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। दर्शक अब प्राची देसाई को एक बार फिर एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे। प्राची जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह अपराध की दुनिया से लोहा लेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई पहली बार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। यह रोल वह अपनी आने वाली फिल्म 'साइलेंस कैन यू हियर इट' में निभाने जा रही हैं। उनका कहना है कि ये किरदार मजबूत और उत्साही है।

फिल्म में अपने किरदार को लेकर प्राची ने बताया, "इंस्पेक्टर संजना एक हत्या का रहस्य सुलझाती है। वह ऐसी ऑफिसर है, जो आसानी से पीछे नहीं हटती है। वह बहुत मजबूत और अपने काम के लिए समर्पित है। वह मनोज बाजपेयी द्वारा निभाए गए किरदार एसीपी अविनाश वर्मा से प्रभावित है और उनके जैसा बनना चाहती है। दर्शकों ने मुझे पहले कभी ऐसी भूमिका में नहीं देखा है। लिहाजा मैंने उनकी प्रतिक्रियाएं जानने के लिए बहुत बेसब्र हूं।" 

इस फिल्म में अर्जुन माथुर और साहिल वैद भी हैं। फिल्म इसी साल मार्च में जी5 पर रिलीज होने की संभावना है।

बता दें प्राची देसाई एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' में लीड रोल में नजर आई थीं। इस शो में शानदार अभिनय करने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। प्राची उस दौरान एकता कपूर के दूसरे मशहूर सीरियल 'कसैटी जिंदगी की' में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में उनके अभिनय की बात करें तो प्राची ने फिल्म 'रॉक आन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में अभिनेत्री के काम को काफी सराहा गया था, जिसके लिए प्राची ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम भी किया।

यहां पढ़ें

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें 

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर ईशान खट्टर और कियारा आडवाणी ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

दिशा पटानी ने किया ऐसा शानदार स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और कर डाला ये कमेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन