Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 25, 2021 02:21 pm IST, Updated : Feb 25, 2021 02:37 pm IST

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की आने वाली फिल्म का 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म डांस पर आधारित होगी।

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ISAKAIF इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की पहली फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म एक डांस फिल्म है और अभिनेता सोराज पंचोली को इस फिल्म में इसाबेल के साथ देखने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया है।

इस फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो सूराज पंचोली का किरदार एक डांस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने के लिए विदेश जाता है, जहां उसकी मुलाकात इसाबेल कैफ से होती हैं। इसके बाद असली कॉम्पटीशन शुरू होता है। 

इस फिल्म में इसाबेल एक बॉलरूम डांसर के किरदार में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर सूरज पंचोली एक स्ट्रीट डांसर के रूप में नजर आएंगे। सूरज पंचोली की बात करे तो वह आखिरी बार सैटेलाइट शंकर में नजर आ चुके हैं।

स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा इस फिल्म के साथ अपना निर्देशन कर रहे हैं। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग साल 2018 में ही पूरी हो गई थी। किसी कारण से इस फिल्म की रिलीज रुक गई थी लेकिन अब फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म 12 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

इस फिल्म के अलावा, इसाबेल की दो और फिल्में पाइपलाइ में हैं। वह जल्द ही पुलकित सम्राट के साथ सुस्वागतम खुशामदीद में नजर आने वाली हैं। इसाबेल का एक और प्रोजेक्ट भी है जिसमें वह सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ भी दिखाई देंगी।

यहां पढ़ें

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें 

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर ईशान खट्टर और कियारा आडवाणी ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

दिशा पटानी ने किया ऐसा शानदार स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और कर डाला ये कमेंट

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement