1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चीन में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय बने आमिर खान

चीन में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय बने आमिर खान

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘दंगल’ में दिग्गज भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार से दुनियाभर में सफलता हासिल की है। खासतौर पर उनकी इस फिल्म को

Aamir Khan- India TV Hindi
Aamir Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘दंगल’ में दिग्गज भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार से दुनियाभर में सफलता हासिल की है। खासतौर पर उनकी इस फिल्म को सरहद पार चीन भी खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म के नागरिकों को भी आमिर का फैस बना दिया है। ट्विटर के समान चीन में सोशल मीडिया साइट वीबो का इस्तेमाल किया जाता है, जिस पर आमिर सबसे अधिक लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। हालांकि, आमिर का मानना है कि वह सोशल मीडिया से अधिक अपनी फिल्मों के जरिए प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहते हैं। आमिर ने कहा कि वह अधिक मिलनसार व्यक्ति नहीं हैं। अपनी फिल्म 'दंगल' से चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाले अभिनेता इस माह वीबो में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय होने के बारे में एक साक्षात्कार में आमिर ने कहा, "बात यह है कि मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों में से नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा। मैं कभी-कभी एक बार ऑनलाइन जाकर कुछ कहता हूं, बस।" रवीना टंडन का बड़ा खुलासा, अक्षय नहीं बल्कि इस अभिनेता की ओर थीं आकर्षित

आमिर ने कहा, "मैं अभी अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिदोस्तां' के लिए माल्टा में हूं। मेरा पूरा ध्यान इस फिल्म पर है। इससे बाहर निकल पाना थोड़ा मुश्किल है। मैं यह भी मानता हूं कि मैं सबसे अधिक अपने काम के जरिए लोगों के साथ संपर्क में रहता हूं। इसी प्रकार में अपने दर्शकों से बात करता हूं।" क्या इसी कारण वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा नहीं करते या सक्रिय नहीं रहते?

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News