1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी के लिए कई मायनों में खास है इस साल उनका जन्मदिन

बिग बी के लिए कई मायनों में खास है इस साल उनका जन्मदिन

अमिताभ बच्चन मंगलवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी के लिए इस साल उनका जन्मदिन कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस साल उन्हें चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है...

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी के लिए इस साल उनका जन्मदिन कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस साल उन्हें चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, बड़े पर्दे पर खूब सफलता हासिल हुई है और फिल्म ‘पिंक’ में आलोचकों की भरपूर प्रशंसा भी उन्हें मिली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक जन्मदिन को मनाने के लिए उनकी कोई खास योजना नहीं है। वे अपने परिवार के साथ मामूली सेलिब्रेशन करेंगे।

इसे भी पढ़े:- नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को 74वें जन्मदिन की बधाई दी

बच्चन का जन्म 1942 में इलाहाबाद में हुआ था। उन्हें वर्ष 1984 में पद्श्री सम्मान से नवाजा गया था और 2001 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान मिला था। कला क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें साल 2015 में पद्म विभूषण दिया गया था।

हर बीतते साल के साथ बच्चन अपने अभिनय के जरिए अपने प्रशंसकों को हैरान करते जा रहे हैं। संवादों को बोलने का बिग बी का खास अंदाज दर्शकों के बीच हमेशा ही लोकप्रिय हुआ है। अमिताभ ने अपनी दमदार छवि और अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है। साथ फिल्मों में बोले गए उनके डायलॉग्स भी दर्शकों के दिलों में इस तरह जगह बना लेते हैं कि वह आम बोलचाल में भी इनका इस्तेमाल करने लगते हैं।

बिग बी बॉलीवुड के उन अमिताभ में से एक हैं जिनके हर वर्ग के प्रशंसक हैं। अमिताभ बच्चन को स्टारडम तक पहुंचाने में उनकी फिल्म ‘अभिमान’, ‘नमकहराम’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘कभी कभी’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ का खास योगदान रहा। उनकी आगामी फिल्में रामगोपाल वर्मा की ‘सरकार 3’ और आदित्य चोपड़ा की ‘ठग ऑफ हिंदोस्तान’ है।

Latest Bollywood News