1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को 74वें जन्मदिन की बधाई दी

नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को 74वें जन्मदिन की बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2016 10:00 am IST,  Updated : Oct 11, 2016 10:00 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी।

narendra modi wishes birthday to amitabh bachchan on twitter- India TV Hindi
narendra modi wishes birthday to amitabh bachchan on twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "अमिताभ बच्चन जी, आपको जन्मदिन की बधाई। आपकी बहुमुखी प्रतिभा और विनम्रता के कई प्रशंसक हैं। आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अमिताभ बच्चन को सिनेमा जगत में उनके अद्वितीय करियर के लिए 2015 में देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' और फ्रांस द्वारा 2007 में 'नाइट ऑफ द लेजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया जा चुका है।

बच्चन ने अपने शानदार करियर में 'दीवार', 'जंजीर', 'शोले', 'डॉन', 'अग्निपथ' और 'पा' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन