अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के लिए सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के लिए सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
IANS
Published : Feb 23, 2020 06:22 pm IST, Updated : Feb 23, 2020 06:24 pm IST
बिग बी ने इसके साथ ही फैशन शो से श्वेता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी आंखों में पानी नजर आ रहा है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटी श्वेता की फोटो
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने हाल ही में अपने कपड़ों के लेबल एमएक्सएस के पहले शो को आयोजित किया, जिसके चलते उनके पिता व दिग्गज अभिनेता अमिताभ काफी भावुक हो गए। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के लिए लिखा, "कब ये ऐसे ही ऐसी बन गई पता ही नहीं चला..लव यू मामा।"
अमिताभ ने इसके साथ तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है जिसमें वह श्वेता संग नजर आ रहे हैं।
बिग बी ने इसके साथ ही फैशन शो से श्वेता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी आंखों में पानी नजर आ रहा है। श्वेता फैशन शो में एक डेनिम जैकेट पहनकर आई थीं, जिसमें उनके पिता की तस्वीर बनी हुई थी।