A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अमिताभ बच्चन भी रणबीर-आलिया के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

अब अमिताभ बच्चन भी रणबीर-आलिया के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म में इन दोनों के साथ महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

मुंबई: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘ड्रैगन’ पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई है फिल्म में इन दोनों के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़े:-

सूत्रों ने बिग बी की भूमिका का ब्यौरा दिए बिना कहा, “उन्होंने फिल्म के लिए मंजूरी दे दी है। यह अच्छा खासा किरदार है और अतिथि भूमिका नहीं है। यह महत्वपूर्ण भूमिका है। वह इस साल ही शूटिंग शुरू करेंगे।“

इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब अमिताभ और रणबीर किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि महानायक ने रणबीर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषी कपूर के साथ ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुली’, ‘नसीब’ और ‘अजूबा’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

‘ड्रैगन’ एक सुपरहीरो वाली फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि पौराणिक है और इसमें रणबीर के किरदार में आग उगलने की शक्ति दर्शाई जाएगी। फिल्म में आलिया और रणबीर की जोड़ी भी पहली बार साथ काम करती हुई नजर आएंगी।

फिलहाल तो अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ के शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं आलिया ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। दूसरी तरफ रणबीर भी अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Latest Bollywood News