1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के ये सुपरस्टार भी होंगे 'बाहुबली 2' का हिस्सा!

बॉलीवुड के ये सुपरस्टार भी होंगे 'बाहुबली 2' का हिस्सा!

 Published : Feb 13, 2017 05:03 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 01:57 pm IST

'बाहुबली: द कनक्लूज़न' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। यह 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली' का दूसरा भाग है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार खान भी इस फिल्म के साथ जुड़ सकते हैं...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कनक्लूज़न' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। यह 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली' का दूसरा भाग है। पिछली फिल्म के बाद से दर्शकों में इसके दूसरे भाग को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। जहां एक तरफ कहा जा रहा है कि फिल्म की स्टार कास्ट अपनी इस फिल्म के पिछली बार से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में खबर आई है कि फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि राजामौली अपनी इस फिल्म के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान को भी जोड़ना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक किंग खान फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन उनका यह किरदार क्या होगा? कितना बड़ा होगा? इस बारे में अब तक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि राजामौली फिलहाल शाहरुख को फिल्म में कैमियो के लिए मना रहे हैं।

2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने दर्शकों के जेहन में एक सवाल 'कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' खड़ा दिया था। अब जैसे-जैसे इसका जवाब मिलने की तारीख नजदीक आ रही है दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। 'बाहुबली 2' इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन