A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं ये 'अम्माजान', जिनकी कोरोना में चल रही है खूब दुकान! पढ़िए अमिताभ बच्चन का मजेदार पोस्ट

कौन हैं ये 'अम्माजान', जिनकी कोरोना में चल रही है खूब दुकान! पढ़िए अमिताभ बच्चन का मजेदार पोस्ट

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना को लेकर एक मजेदार पोस्ट किया है।

amitabh bachchan  - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @SRBACHCHAN अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो कभी जिंदगी की सीख पर बात करते हैं तो कभी अपने हेल्थ और काम को लेकर अपडेट देते हैं। बिग बी इंटरनेट पर खूब हंसी मजाक भी करते हैं। हाल ही में एक पोस्ट में उनका मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर देखने को मिला है, जिसे उन्होंने आज की स्थिति से जोड़ दिया है। 

अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- A : भैया सुनो, आजकल कोरोना की वजह से, अम्माजान की दुकान खूब चल रही है! B : ‘अम्माजान’ ? कौन अम्माजान ? A : अरे भैया ‘AMA ZON’ ... अम्मा जान !" बिग बी ने आखिरी में अशोक चक्रधर को साभार दिया है। बिग का ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

अमिताभ बच्चन ने साझा किया पोस्ट, लिखा- मेरे पास इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए कुछ नहीं है

इससे पहले बिग बी ने जिंदगी को लेकर पोस्ट शेयर किया, "ना अनपढ़ रहे ना क़ाबिल हुए, ख़ामख़ा ज़िंदगी तेरे स्कूल में दाख़िल हुए।"

बता दें कि कोविड-19 से उबरकर अस्पताल से वापस आने के बाद अमिताभ बच्चन लोकप्रिय क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के अगले सीजन की शूटिंग करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Latest Bollywood News