1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने साझा किया पोस्ट, लिखा- मेरे पास इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए कुछ नहीं है

अमिताभ बच्चन ने साझा किया पोस्ट, लिखा- मेरे पास इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए कुछ नहीं है

 Published : Aug 25, 2020 06:33 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 06:37 am IST

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया उनके पास इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए कुछ नहीं है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। कभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में तो कभी पुरानी फिल्मों से जुड़े कुछ मजेदार किस्से। मगर अब बिग बी का कहना है कि उनके पास इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा- उन्हें बाकी पॉपुलर स्टार्स की तरह पोस्ट पर लाइक भी नहीं मिलते हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा-कभी-कभी यह स्वीकार करना समझदारी है कि आपको आज रात इंस्टा पर पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं है। इससे 20-30 लाख लाइक्स नहीं मिलेंगे जो पॉपुलर स्टार्स को मिलते हैं लेकिन  1-2 लाख भी जो आपको मिलते हैं, इन छोटी चीजों के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए। 

बिग बी ने कोरोना से जंग जीतने के बाद कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके बताया सेट पर कैसे सावधानियां बरती जा रही हैं। उन्होंने सेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-काम पर वापसी हो गई है.. समुद्री ब्लू कलर के पीपीई किट में...। केबीसी 12.. 2000 शुरू.. आज साल 2020 में.. 20 साल। अद्भुत.. यही लाइफटाइम है।"

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। सभी का अस्पताल में इलाज भी हुआ। कोविड 19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब सभी अपने घर लौट चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन