1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ को अपनी जिंदगी में पसंद हैं ऐसे लोग

अमिताभ को अपनी जिंदगी में पसंद हैं ऐसे लोग

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कहा है कि, उनसे नफरत और दुर्व्यवहार करने वाले लोग उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन को हाल ही में फिल्म 'पीकू' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें खू बधाइयां हासिल हुईं। अमिताभ जल्द ही फिल्म आगामी फिल्म 'टीई3एन' में नजर आएंगे। बिग बी का मानना है उनसे नफरत और दुर्व्यवहार करने वाले लोग उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके कारण ही वह जीवित और सार्थक रहते हैं। अमिताभ ने गुरुवार रात अपने एक संदेश में कहा, "दुर्व्यवहार, नफरत और तिरस्कार ही हमें जिंदा और सार्थक बनाए रखते हैं। अगर हम ही नहीं होंगे, तो तिरस्कार नहीं होगा।"

इसे भी पढ़े:- अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की 'छोटे' रणबीर कपूर की तस्वीर

बॉलीवुड के महानायक ने कहा, "कोई भी आपको अच्छा या पसंद करने के बारे में बताने के लिए आपके घर नहीं आएगा। ऐसा करने वालों और ऐसा न करने वालों को शुभकामनाएं।" अमिताभ का कहना है कि जो भी आपके खिलाफ खड़ा है उसे भी प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "आपसे नफरत करने वालों को प्रेरित करना चाहिए। उनके प्रोत्साहन को भड़काना जरूरी है, इससे इंसान को अकेले खड़े रहने और जीतने के लिए ताकत मिलती है।"

अमिताभ को इससे पहले फिल्म वजीर में देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार को लेकर काफी प्रशंसा की गई थी। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वह इन दिनों ‘टीई3एन’ और ‘पिंक’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पिंक' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बन रही है।

Latest Bollywood News