1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की 'छोटे' रणबीर कपूर की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की 'छोटे' रणबीर कपूर की तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 02:59 pm IST

बिग बी ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए 1991 की फिल्म 'अजूबा' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें प्रशंसकों को छोटे-से रणबीर को देखने का मौका मिला।

amitabh bachchan in ajooba- India TV Hindi
amitabh bachchan in ajooba

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनेता रणबीर कपूर की सराहना करते हुए उन्हें एक 'बड़ा स्टार' करार दिया है। बिग बी ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए 1991 की फिल्म 'अजूबा' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें प्रशंसकों को छोटे-से रणबीर को देखने का मौका मिला। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है, "क्या आपने 'अजूबा' की इन कुछ तस्वीरों में छोटे रणबीर कपूर को देखा, कितना प्यारा है। 25 साल बाद बड़े स्टार हैं।"

amitabh and ranbeer kapoor
amitabh and ranbeer kapoor

वर्तमान में अमिताभ शूजित सरकार की आगामी फिल्म 'पिंक' में काम कर रहे हैं, जिसमें वह कथित तौर पर एक वकील की भूमिका में हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं। उल्लेखनीय है कि 73 वर्षीय अमिताभ सुजॉय घोष द्वारा निर्मित फिल्म 'T3N' में विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई देंगे।

रणवीर के पास दो फिल्में हैं। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्मकार अनुराग बसु की 'जग्गा जासूस' में कैटरीना कैफ, अदा शर्मा और गोविंदा के साथ दिखाई देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत