1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं बना रहे बेसन का फेस पैक? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं बना रहे बेसन का फेस पैक? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jul 23, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 11:12 pm IST
बेसन का फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा की गंदगी को बाहर निकालकर गहराई से सफाई करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को प्राकृतिक निखार भी मिलता है लेकिन यह फायदे तभी मिल सकते हैं जब आप इसे सही तरीके से बनाएंगे। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट & स्किन क्लिनिक की फाउंडर डॉ. आंचल पंथ बता रही हैं इसे सही तरीके से कैसे बनाएं और इसके फायदे
1/5 Image Source : MAGNIFIC

डॉ. आंचल पंथ कहती हैं कि कई लोग बेसन पैक बनाते समय सिर्फ पानी और बेसन का इस्तेमाल करते हैं। इस पैक से त्वचा को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सिर्फ पानी से बना यह पैक स्किन को ड्राई कर सकता है।
2/5 Image Source : magnific
डॉ. आंचल पंथ कहती हैं कि कई लोग बेसन पैक बनाते समय सिर्फ पानी और बेसन का इस्तेमाल करते हैं। इस पैक से त्वचा को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सिर्फ पानी से बना यह पैक स्किन को ड्राई कर सकता है।
बेसन फेस पैक सही तरीके से बनाने के लिए आप उसमें बेसन, दही, गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इसे लगाने के बाद अपने चेहरे को 15 मिनट बाद धोएं। यह कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को गहराई से मॉइचराइज़ करता है और कई फायदे दे सकता है।
3/5 Image Source : magnific
बेसन फेस पैक सही तरीके से बनाने के लिए आप उसमें बेसन, दही, गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इसे लगाने के बाद अपने चेहरे को 15 मिनट बाद धोएं। यह कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को गहराई से मॉइचराइज़ करता है और कई फायदे दे सकता है।
डॉक्टर आंचल कहती हैं कि ग्लिसरीन और दही मिलकर त्वचा को अंदर से सॉफ्ट बनाते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और बेसन चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। तो वहीं गुलाबजल स्किन को हाइड्रेटेड और तारो ताजा करता है।
4/5 Image Source : magnific
डॉक्टर आंचल कहती हैं कि ग्लिसरीन और दही मिलकर त्वचा को अंदर से सॉफ्ट बनाते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और बेसन चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। तो वहीं गुलाबजल स्किन को हाइड्रेटेड और तारो ताजा करता है।
बेसन पैक को चेहरे पर लगाने से न केवल दाग धब्बे कम होते हैं बल्कि स्किन नेचुरली ग्लो करती है और डेड स्किन भी साफ होती है
5/5 Image Source : magnific

Advertisement