1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 3 किलोवाट का सोलर पैनल पूरे दिन में कितनी बिजली बनाता है? इस पर क्या-क्या लोड चला सकते हैं?

3 किलोवाट का सोलर पैनल पूरे दिन में कितनी बिजली बनाता है? इस पर क्या-क्या लोड चला सकते हैं?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 23, 2026 05:03 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 05:03 pm IST

3 किलोवाट का सोलर पैनल एक आम घर के बेसिक लोड के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सोलर सिस्टम पूरे दिन में कितनी बिजली जेनरेट कर सकता है? आइए जानते हैं...

3kW solar panel- India TV Hindi
3 किलोवाट का सोलर पैनल Image Source : UNSPLASH

सोलर पैनल का इस्तेमाल करके आप हर महीने आने वाले महंगे बिजली के बिल का खर्च बचा सकते हैं। हालांकि, अपने घर में सोलर पैनल लगाने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। हमेशा घर में इस्तेमाल होने वाले लोड के हिसाब से ही सोलर पैनल को लगाना चाहिए। आम इस्तेमाल के लिए आप 3 किलोवाट से लेकर 5 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम उपयुक्त माना जाता है।

अगर, आप भी अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो यह पता होना चाहिए कि ये दिन में कितनी बिजली जेनरेट करेगा और घर का कितना लोड चला सकता है? सोलर पैनल लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट्स के मुताबिक, 1 किलोवाट का सोलर पैनल दिन भर में 4 से 5 यूनिट्स तक बिजली जेनरेट कर सकता है। हालांकि, यह मौसम पर भी निर्भर करता है।

कितने यूनिट्स करेगा जेनरेट?

इस तरह से कैल्कुलेट किया जाए तो 3 किलोवाट का सोलर पैनल दिन भर में 12 से 15 यूनिट्स बिजली जेनरेट कर सकता है। इस तरह से पूरे महीने में यह 360 से 400 यूनिट्स तक बिजली जेनरेट कर सकता है। 

कितना आएगा खर्च?

3 किलोवाट का हाइब्रिड या ऑफग्रिड सोलर सिस्टम लगाने का खर्च 2.5 लाख रुपये से लेकर 3.2 लाख रुपये के बीच हो सकता है। इसमें जो भी खर्च का अंतर आता है वो बैटरी का आता है। वहीं, ऑनग्रिड सिस्टम लगाने का खर्च 1.5 लाख रुपये से लेकर 1.8 लाख रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, सरकार इसमें पीएम सूर्य घर योजना के तहत 78 हजार रुपये तक का सब्सिडी ऑफर करती है। ऐसे में यह खर्च 1 लाख से 1.2 लाख के बीच आता है।

कितना चलेगा लोड?

3 किलोवाट का सोलर सिस्टम आप से एक 2BHK घर का लगभर सारा लोड चल सकता है। इस सोलर सिस्टम पर आप एक 1.5 टन वाला इन्वर्टर एसी भी चला सकते हैं। यही नहीं, घर के अन्य अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज, मोटर, कूलर आदि भी इस पर आराम से चल सकता है।हालांकि, सोलर पैनल का पावर जेनरेशन मौसम और इसकी मेंटेनेंस पर निर्भर करता है। अगर, आपके सोलर पैनल पर पर्याप्त धूप नहीं मिलती है तो इसके जेनरेशन पर असर देखने को मिल सकता है। वहीं, पैनल अगर गंदा है तो भी जेनरेशन में गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें - OnePlus N6x की डेट हुई कंफर्म, 8000mAh की बैटरी के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक