1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Aadhaar मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

Aadhaar मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 20, 2026 09:00 am IST,  Updated : Oct 20, 2026 09:00 am IST

सरकार ने आधार कार्ड के मिसयूज को रोकने के लिए नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह नया आधार ऐप कई सुविधाओं से लैस है। इसके जरिए आप कार्ड को महज एक टैप में सिक्योर कर सकेंगे।

New aadhaar App- India TV Hindi
नया आधार ऐप Image Source : UIDAI

UIDAI ने साल की शुरुआत में नया आधार ऐप लॉन्च किया है। वहीं, पुराने mAadhaar ऐप को अब हटा दिया गया है। नए आधार ऐप को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। साथ ही, इसमें आपको कई ऐसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो घर बैठे हो सकते हैं। पहले इन सर्विस के लिए आपको आधार केंद्र पर जाना पड़ता है। इन दिनों आधार के जरिए आइडेंटिटी थेफ्ट और साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगर, आप भी चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न हो सके और आपकी आइडेंटिटी चोरी न हो तो नए ऐप से आप चुटकियों में कर सकेंगे। इसके लिए आपको नए ऐप में बस एक टैप करना होगा।

एक टैप में बायोमैट्रिक करें लॉक

  • सबसे पहले नए Aadhaar ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद अपने आधार नंबर के साथ ऐप में लॉग-इन करें।
  • लॉग-इन होने के बाद आपको नीचे दिए सर्विसेज वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको अड्रेस, मोबाइल नंबर अपडेट करने के साथ-साथ बायोमैट्रिक लॉक का ऑप्शन मिलेगा।
  • अगर, बायोमैट्रिक लॉक इनेबल नहीं है तो उस पर टैप करें।
  • वहीं, बायोमैट्रिक लॉक को डिसेबल करने के लिए आपको ऐप में जाकर टैप करना होगा।

इस तरह से आप अपने आधार कार्ड के बायोमैट्रिक को आसानी से लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। UIDAI ने नए आधार ऐप को और ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए सिम बाइंडिंग फीचर दिया है, ताकि कोई आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर सके। ऐसे में ऐप में लॉग-इन करते समय ये ध्यान रहे कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम उसी डिवाइस में लगा हो।

नए आधार ऐप में आपको अपने आधार प्रोफाइल के साथ-साथ 5 अन्य प्रोफाइल को भी जोड़ने की सुविधा मिलती है, यानी आप एक मोबाइल नंबर से अपनी फैमिली के 5 सदस्यों के आधार नंबर को लिंक कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो इस ऐप के जरिए आप घर बैठे अपने आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र पर नहीं जाना होगा।

नए आधार ऐप की सुविधाएं

  1. मोबाइल नंबर खुद से कर पाएंगे अपडेट
  2. अड्रेस भी कर पाएंगे अपडेट
  3. बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा
  4. QR बेस्ड वेरिफिकेशन
  5. सेलेक्टिव डिटेल शेयरिंग
  6. ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री कर पाएंगे चेक

यह भी पढ़ें - AI से आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली होगा बैंक अकाउंट, कैसे बचें?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।