Published : Jul 23, 2026 07:42 pm IST, Updated : Jul 23, 2026 07:42 pm IST
1/5Image Source : Vivo
Vivo S सीरीज की भारत में वापसी हो रही है। चीनी ब्रांड ने करीब 7 साल पहले इस सीरीज का आखिरी मॉडल भारत में लॉन्च किया था। Vivo S1 और Vivo S1 Pro के बाद अब कंपनी Vivo S2 सीरीज को जल्द भारतीय बाजार में पेश करेगी। इस सीरीज के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स की डिटेल्स लीक हुई है।
2/5Image Source : Vivo
Vivo S2 सीरीज को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज को तीन कलर ऑप्शन- Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White में पेश किया जा सकता है। इसे 38,000 रुपये से 42,000 रुपये की प्राइस रेंज में उतारा जाएगा।
3/5Image Source : Vivo
Vivo S2 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.9 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
4/5Image Source : Vivo
वीवो की यह सीरीज 7000mAh की बैटरी के साथ आ सकती है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिए जाने की उम्मीद है। वीवो की यह सीरीज अगले महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
5/5Image Source : Vivo
Vivo S2 सीरीज के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।