1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तृषा कृष्णन ने देखी विजय की फिल्म 'जना नायकन', दोस्तों संग फर्स्ट डे शो का उठाया लुत्फ, शेयर की हैप्पी सेल्फी

तृषा कृष्णन ने देखी विजय की फिल्म 'जना नायकन', दोस्तों संग फर्स्ट डे शो का उठाया लुत्फ, शेयर की हैप्पी सेल्फी

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 23, 2026 11:48 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 11:48 pm IST

थलापति विजय की फिल्म 'जना नायकन' सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो गई है। जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई तृषा कृष्णन ने भी पहले ही दिन ये फिल्म देखी और अब इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए एक हैप्पी सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

vijay- India TV Hindi
तृषा ने दोस्तों संग देखी विजय की फिल्म 'जना नायकन'। Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY

थलापति विजय की फिल्म 'जना नायकन', गुरुवार यानी 23 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय के राजनीति में पूरी तरह से आने से पहले की आखिरी फिल्म है, जिसके चलते विजय के फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज था। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी, क्योंकि दर्शक करीब 7 महीने से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल और ममता बैजू जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की तारीफ की और अब विजय की दोस्त और को-स्टार्स में से एक, तृषा कृष्णन ने भी ये फिल्म देख ली है । तृषा ने रिलीज के पहले दिन ही यह फिल्म देखी। गुरुवार सुबह थिएटर पहुंचते तृषा के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए और फिर कुछ घंटों बाद एक्ट्रेस ने खुद दोस्तों के साथ अपनी हैप्पी सेल्फी शेयर कर दी।

तृषा ने शेयर की हैप्पी सेल्फी

'जना नायकन' देखने के बाद तृषा कृष्णन ने एक खूबसूरत फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में तृषा अपनी दो सहेलियों के साथ कार में बैठी हुई हैं, जिसे उनकी फ्रेंड ने शेयर किया था और अब तृषा ने ये हैप्पी सेल्फी री-पोस्ट की है। फोटो शेयर करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा, 'एक आखिरी बार, एक आखिरी डांस। 'जाना नायकन' का वो पागलपन।' इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म का गाना "कचेरी" बैकग्राउंड में बज रहा है।

trisha krishnan
Image Source : INSTAGRAM/@TRISHAKRISHNANतृषा कृष्णन ने फिल्म देखने के बाद शेयर की हैप्पी सेल्फी।

'जना नायकन' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

थलपति विजय के साथ इस फिल्म में ममता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, नारायण और गौतम मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, 'जना नायकन' ने ओपनिंग डे पर भारत में 41 करोड़ कमा लिए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। जना नायकन की कमाई के फाइनल अपडेटेड आंकड़े 24 जुलाई, 2026 को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध होंगे। लेकिन, फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से दर्शकों की बेसब्री का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है।

'जना नायकन' को कैसा रिस्पॉन्स मिला

इंडिया टीवी ने अपने रिव्यू में फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार दिए हैं। फिल्म को दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स की बात करें तो पर 'जना नायकन' मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोई फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहा है तो किसी को कमियां भी दिखीं। एच. विनोद द्वारा निर्देशित 'जन नायकन' एक्टर के तौर पर विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। लेकिन, दर्शकों का मानना है कि एच विनोद, विजय को वो विदाई नहीं दे सके, जिसके वो हकदार थे। कई ने 'लियो' सहित विजय की अन्य फिल्मों को 'जना नायकन' से बेहतर बताया तो कई ने इसकी कहानी पर सवाल खड़े किए। हिंदी में 'जन नेता' के नाम से रिलीज हुई विजय की इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी की कमान सत्यन सूर्यन ने संभाली है।

7 महीने के इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म

'जना नायकन' पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप के फेर में फिल्म ऐसी फंसी की रिलीज का इंतजार करते-करते 7 महीने बीत गए। हालांकि, अब जाकर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे लेकर विजय के फैंस में तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को वेंकट के. नारायण ने KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह प्रोडक्शन हाउस यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को भी सपोर्ट कर रहा है, जो 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ेंः विजय के लिए तृषा कृष्णन के सीक्रेट मैसेज को फैंस ने किया डीकोड, '00.00' को बताया प्यार का टाइम कोड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन