1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय की 'जन नायकन' को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर तो किसी ने निकाली कमियां
  Live Now

विजय की 'जन नायकन' को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर तो किसी ने निकाली कमियां

 Updated : Jul 23, 2026 01:55 pm IST

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण भी हैं।

vijay - India TV Hindi
विजय Image Source : INDIA TV

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार सात महीने की देरी के बाद 22 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित 'जन नायकन' अभिनेता के तौर पर विजय की आखिरी फिल्म है, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण भी हैं। सुपरस्टार से नेता बने विजय के प्रशंसक उनकी आखिरी फिल्म का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने X (पहले ट्विटर) पर शुरुआती रिव्यू देना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को थलापति का एक्शन बहुत पसंद आया तो वहीं कुछ ने कमियां भी गिनाई।

'जन नायकन' की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स जानने के लिए हमें फॉलो करें। इसमें फिल्म के शुरुआती रिव्यू, दर्शकों की प्रतिक्रिया, ऑक्यूपेंसी ट्रेंड्स, बॉक्स ऑफ़िस अपडेट्स, सेलेब्रिटीज रिव्यू, वायरल मोमेंट्स और देश भर के सिनेमाघरों से जुड़ी सभी बड़ी खबरें शामिल होंगी।

Latest Bollywood News

Live updates :विजय की 'जन नायकन' पर आए मिले-जुले रिएक्शन

Auto Refresh
Refresh
  • 1:55 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    क्या 'जन नायकन' है फिल्म 'भगवत केसरी' का रीमेक?

    सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 'जन नायकन' फिल्म 'भगवत केसरी' का रीमेक है। यूजर ने लिखा, 'भगवत केसरी का हूबहू रीमेक, पहला हाफ बहुत बुरा लग रहा है।'

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    स्क्रीन पर छाए विजय

    एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए, विजय की भी जमकर तारीफ की। '#Jananayagan जबरदस्त और शुरू से आखिर तक पूरी तरह से एंटरटेनिंग थी। डायलॉग्स बहुत पसंद आए! #Thalapathy @actorvijay अन्ना का स्टाइल, स्वैग, स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस हमेशा की तरह जबरदस्त थी! प्यारे अन्ना, आपको स्क्रीन पर बहुत मिस करेंगे! इतने सालों में दिए गए शानदार पलों के लिए शुक्रिया! हमेशा प्यार रहेगा।'

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' देख भावुक हुए फैंस

    विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज के बाद कई फैंस भावुक हुए है। उन्हीं में से एक ने लिखा, 'JanaNayagan विजय के लिए एक दुखद विदाई! कुछ खास सीन्स और कहीं-कहीं अनिरुद्ध के संगीत को छोड़कर, फिल्म में कुछ भी अच्छा नहीं है। एच. विनोथ का निर्देशन बहुत खराब है और उन्होंने जो बदलाव किए हैं। खासकर सब-प्लॉट्स वे पूरी तरह से पुराने लगते हैं। बॉबी देओल का विलेन वाला ट्रैक बहुत बुरा है और कई बार तो हंसी भी आती है। VFX और प्रोडक्शन क्वालिटी खराब है, एडिटिंग बेतरतीब है, ओरिजिनल फिल्म के मुख्य इमोशनल पलों को बिना किसी सही तालमेल के डाला गया है और क्लाइमेक्स तो आपके सब्र की हद पार कर देता है। पूरी तरह से निराशाजनक! रेटिंग: 2/5'

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' है 'केसरी' की कॉपी

    पहला हाफ बहुत ही खराब (1/5)। विजय के मुकाबले बालकृष्ण की एक्टिंग बेहतर है। 75% फिल्म 'केसरी' की पूरी नकल है। कोई लॉजिक नहीं। अच्छी बात: यह विजय की आखिरी फिल्म है। आखिरी डांस जननायकन।

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' का पहला हाफ लगा औसत

    एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए, लिखा कि पहला हाफ औसत रहा, जिसके बाद दूसरा हाफ औसत से कमतर रहा।

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' देख बावुक हुए विकास मंत्री मोहम्मद परवेज

    तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री मोहम्मद परवेज गुरुवार को एक थिएटर में मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म Jananayagan देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

  • 12:37 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    मंत्री संपत कुमार ने देखी 'जन नायकन'

    कोयंबटूर में मंत्री वी संपत कुमार ने फैंस के साथ फिल्म देखी और अपना रिव्यू भी दिया। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत भावुक पल है। मेरी मुख्य पहचान हमेशा एक फैन की रही है। 30 सालों तक मैं सबसे पहले एक फैन रहा। मंत्री का पद मुख्यमंत्री द्वारा मुझे दी गई एक जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म देखकर मन भारी हो जाता है। हम यह दर्द इसलिए सह रहे हैं, क्योंकि हम समझते हैं कि राज्य और हमारे लोगों को मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी जरूरत है।'

  • 12:32 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    विजय की 'जन नायकन' X रिव्यू:

    सोशल मीडिया पर विजय की 'जन नायकन' का हर सीन और गाना छाया हुआ है। अब इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने X (पहले ट्विटर) अपने रिव्यू देना शुरू कर दिया है। उन्हीं में से एक ने लिखा, 'जन नायकन थलापति के साथ रिटायर होना ही एच. विनोद सर के लिए इस घटिया फिल्म को अपनी आखिरी फिल्म बनाने का एकमात्र प्रायश्चित होगा।'

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' देखने के लिए 2 घंटे किया इंतजार

    तमिलनाडु में विजय की एक फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की, क्योंकि आखिरकार विजय की फिल्म रिलीज हो गई है। उन्होंने कहा, 'हम बहुत उत्साहित और भावुक भी हैं, क्योंकि यह उनकी आखिरी फिल्म है। हम स्क्रीन खुलने का दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं।'

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' का दोपहर तक का बॉक्स ऑफिस अपडेट

    ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार 'जन नायकन' गुरुवार को 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने देश में 11 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर ली थी, जिसमें से ज्यादातर कमाई ओरिजिनल तमिल वर्शन से हुई।

  • 12:26 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' की रिलीज पर विजय के फैंस ने मनाया जश्न

    'जन नायकन' की रिलीज ने पूरे तमिलनाडु में जश्न का माहौल बना दिया। विजय के सैकड़ों फैंस ने 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' की टिकट पाने के लिए सिनेमाघरों के बाहर रात भर लाइन लगाई। चेन्नई जैसे शहरों में सिनेमाघर जश्न के अड्डों में बदल गए, जहां फैंस ने ढोल की थाप पर डांस किया, पटाखे फोड़े, बैनर लहराए और सुपरस्टार की आखिरी फिल्म के सम्मान में नारे लगाए।

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' की धांसू कास्ट

    विजय के अलावा 'जन नायकन' में पूजा हेगड़े 'कायल' के रोल में और बॉबी देओल मुख्य विलेन 'जॉन हिम्लर' के रोल में हैं। सपोर्टिंग कास्ट में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं।

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    'जन नायकन' में बॉबी देओल का खास रोल

    बॉबी देओल 'जन नायकन' में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से उनका दमदार लुक वाला पोस्टर शेयर किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन