1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के पास नहीं है सभी फिल्मों के ऑफर स्वीकारने का वक्त

अमिताभ के पास नहीं है सभी फिल्मों के ऑफर स्वीकारने का वक्त

अमिताभ बच्चन ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को लुभाया है। आज भी बिग बी अपनी फिल्मों में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, शायद इसीलिए अब भी उनके पास फिल्मों के इतने ऑफर्स आते हैं। इसे लेकर महानायक...

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को लुभाया है। आज भी बिग बी अपनी फिल्मों में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, शायद इसीलिए अब भी उनके पास फिल्मों के इतने ऑफर्स आते हैं। इसे लेकर महानायक का कहना है कि काम से संबंधित मिल रहे सभी प्रस्तावों से वह अभिभूत हैं, लेकिन उनके पास प्रत्येक और सभी चीजों का हिस्सा बनने का समय नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर अपने काम के बारे और समय की कमी के बारे में बताया। 'पा' स्टार ने पोस्ट किया, "मैंने कहानियों और विचारों को सुना। मैं अभिभूत हूं, लेकिन अगर मैं कुछ के लिए सहमत होता हूं तो मैं इसे आगे पूरा करूंगा।"

बड़े पर्दे पर फिल्म 'पिंक' में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा, "मनुष्य की इच्छाओं को नियंत्रित करना मुश्किल है। जो भी प्रस्ताव मिल रहे हैं एक ही समय में पूरा करना चाहता हूं, इसलिए जो भी आता है उसकी तुरंत सहमति और तुरंत अमल करना चाहता हूं। बहुत-सी कहानियां सुनी और चर्चा की लेकिन समय?"

फिल्म उद्योग से लगभग 5 दशकों से जुड़े बिग बी जल्द ही राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सरकार 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News