चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत सोमवार को 66 वर्ष के हो चुके हैं। उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में सिनेमाजगत के सितारे भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर और अधिक कीर्ति, खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना दी। बिग बी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "आज 12 दिसंबर को रजनीकांत का जन्मदिन है और हम उन्हें और अधिक कीर्ति, खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं।" रजनीकांत और अमिताभ बच्चन सालों से अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने 'हम', 'गिरफ्तार' और 'अंधा कानून' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
इसे भी पढ़े:-
- Happy B’day Rajinikanth: कैसा रहा कुली से सुपरस्टार का सफर, जानिए खास बातें
- OMG! रजनीकांत ने ठुकरा दिया आमिर खान का ये ऑफर
रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने खलनायक के किरदार को पर्दे पर उतारा था। लेकिन आज उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है।
रजनीकांत का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता। दक्षिण भारतीय सिनेमा में रजनीकांत को भगवान की तरह से पूजा जाता है। ऐसे में उनका जन्मदिन उनके फैंस न मनाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
लेकिन रजनीकांत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के सम्मान के तौर पर अपने प्रशंसकों से इस बार अपना जन्मदिन न मनाने का आग्रह किया है। जयललिता का पिछले सप्ताह निधन हो गया था।