1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day Rajinikanth: कैसा रहा कुली से सुपरस्टार का सफर, जानिए खास बातें

Happy B’day Rajinikanth: कैसा रहा कुली से सुपरस्टार का सफर, जानिए खास बातें

 Published : Dec 12, 2016 01:28 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 01:31 pm IST

रजनीकांत को दुनियाभर में उनके अलग स्टाइल और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले रजनीकांत सोमवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Rajinikanth- India TV Hindi
Rajinikanth

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को दुनियाभर में उनके अलग स्टाइल और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले रजनीकांत सोमवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था।  रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर में काफी मेहनत की है। उन्होंने बेंगलुरु परिवहन सेवा (बीटीसी) में एक कंडक्टर की छोटी सी नौकरी से दक्षिण भारतीय फिल्मों का सुपरस्टार बनने के लिए कड़ी मेहनत की है।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन दुनियाभर में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले रजनीकांत आज भी उतनी ही विनम्रता के साथ पेश आते हैं जितने वह अपने किरयर के शुरुआती दिनों में हुआ करते थे। आज वह साउथ में दर्शकों के बीच भगवान की तरह पूजे जाते हैं। उनकी कोई फिल्म दक्षिण भारत में किसी त्यौहार से कम नहीं होती। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘2.0’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके प्रशंसक बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनका जन्मदिन उनके फैंस के लिए बेहद खास बात है। हालांकि रजनीकांत का कहना है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन की वजह से इस बार उनका जन्मदिन न मनाया जाए।

रजनीकांत के बारे में कई बातों का जानकारी उनके फैंस अपने पास रखते हैं। लेकिन उनके बारे में काफी चीजें ऐसी हैं जो शायद सभी जरूर जानना चाहेंगे। आज उनके जन्मदिन के इस मौके पर हम रजनीकांत से जुड़ी कुछ अहम बातों पर नजर डालेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े थलाइवा की कुछ खास बातें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन