मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन वर्तमान में शूजीत सरकार द्वारा निर्मित अपनी आगामी फिल्म के लिए दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ ने अपनी आगामी फिल्म के नाम का खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी अगली फिल्म का नाम 'पिंक' है। अमिताभ ने ट्वीट किया, "इसका नाम 'पिंक' है। फिल्म की शूटिंग अब दिल्ली में हो रही है।"
इसे भी पढ़े:- अमिताभ बच्चन को पहचानना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था!
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि शूजीत की फिल्म का नाम 'ईव' होगा। हालांकि, अमिताभ ने सभी अटकलों को इस सप्ताह अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए खारिज कर दिया था।
अमिताभ ने लिखा था, "ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि शुजीत की फिल्म का नाम 'ईव' है,जो कि गलत है। अभी तक कोई नाम नहीं सोचा गया है, लेकिन हम जल्द ही इसका नाम सार्वजनिक कर देंगे। तब तक के लिए यह सिर्फ शूजीत की फिल्म है।"
अमिताभ इन दिनों दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ बेफिक्र सड़कों पर घूमते हुए भी नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि उन्हें कोई पहचान ही नहीं रहा है। दरअसल वह दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में चेहरे पर नकाब पहन कर घूम रहे हैं जिससे की लोग उन्हें पहचान न पाए।
अमिताभ बच्चन कुछ वक्त पहले स्वास्थय संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे।
फिल्म 'पिंक' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बन रही है।
Latest Bollywood News