1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को पहचानना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था!

अमिताभ बच्चन को पहचानना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था!

 Written By: IANS
 Published : Mar 13, 2016 10:50 am IST,  Updated : Mar 13, 2016 10:50 am IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेफिक्र घूम रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अमिताभ को कोई पहचान नहीं पाता है, क्योंकि वह बाहर निकलने से पहले एक नकाब पहन लेते हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेफिक्र घूम रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अमिताभ को कोई पहचान नहीं पाता है, क्योंकि वह बाहर निकलने से पहले एक नकाब पहन लेते हैं। अमिताभ शूजित सरकार की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए हैं।

अमिताभ ने एक ब्लॉग में यह अनुभव और कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह खाकी रंग की पतलून, ढीली कमीज और अपना आधा चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ ने लिखा, 'इस नकाब का कमाल है कि भीड़भाड़ वाली दिल्ली में मुझे किसी ने आंख उठाकर देखा भी नहीं। कोई मुझे पहचान नहीं पाया। यही जिंदगी है। यह समानता कहलाती है। कभी-कभी एक मशहूर व्यक्ति भी मशहूर होने में दिलचस्पी नहीं लेता।'

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मों के निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी की यह हिंदी फिल्म सामाजिक थ्रिलर है। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन