T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है। अभी आयरलैंड सीरीज खत्म हुई है, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच चलिए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Jun 29, 2026 04:17 pm IST, Updated : Jun 29, 2026 04:17 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है। अभी आयरलैंड सीरीज खत्म हुई है, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच चलिए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आपको बता दें कि हम यहां टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करेंगे, सूर्यकुमार यादव इसमें तीसरे नंबर पर हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने अपने करियर में 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाए हैं। साल 2007 में अपने टी20 करियर शुरू करने वाले रोहित ने साल 2024 का आईसीसी टी20 विश्व कप खेलकर और उसे जीतकर इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली का नाम यहां दूसरे नंबर पर आता है। कोहली ने साल 2010 में अपने टी20 करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2024 तक 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। रोहित के साथ ही कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया है। हालांकि वे अभी आईपीएल और वनडे इंटरनेशनल खेल रहे हैं।
4/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सूर्या ने साल 2021 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। तब से लेकर अब तक वे 113 टी20 मैच खेलकर 3272 रन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2026 का आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया। अब देखना होगा कि उनकी वापसी हो पाती है कि नहीं।
5/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वे नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अब तक 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 2288 रन बन बनाए हैं। हालांकि वे भी काफी वक्त से टीम से बाहर हैं। वो चोटिल चल रहे थे, इसलिए नहीं खेल पा रहे हैं। उम्मीद है कि ठीक होते ही उनकी वापसी हो जाएगी।
6/6Image Source : ap
केएल राहुल नंबर 5 पर हैं। राहुल ने साल 2016 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद 72 मैच खेलकर वे 2265 रन बना चुके हैं। हालांकि साल 2022 से लेकर अब तक वे टीम इंडिया के लिए एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।