1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लू और गर्मी से राहत देता है पखाला भात चोखा, जानें कैसे बनाएं उड़ीसा की ये मशहूर रेसिपी?

लू और गर्मी से राहत देता है पखाला भात चोखा, जानें कैसे बनाएं उड़ीसा की ये मशहूर रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 29, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 04:06 pm IST

क्या आपने उड़ीसा की मशहूर रेसिपी 'पखाला भात चोखा' का स्वाद चखा है, यह खाने में टेस्टी तो लगता ही है साथ ही आपकी बॉडी को भी हाइड्रेटेड रखने में मददगार है

पखाला भात चोखा- India TV Hindi
पखाला भात चोखा Image Source : YOUTUBE - @KAVITAS KITCHEN

पखाला भात (Pakhala Bhat) नाम पढ़कर अगर आप यह सोच रहे हैं यह कहां बनाया जाता है तो हम आपको बता दें यह उड़ीसा का प्रसिद्ध व्यंजन है। ओडिशा में लोग पखाला भात खूब चाव से खाते हैं। यह रेसिपी पके हुए चावल को पानी में भिगोकर और फर्मेंट करके बनाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं?

पखाल भात के लिए सामग्री

  • उबले चावल 2 कप, दही आधा कप, पानी, नमक स्वादानुसार, अदरक 1 इंच, प्याज 1 कप, हरी मिर्च 1, तेल 2 बड़े चम्मच, सूखी लाल मिर्च 3 से 4, धनिया 2 बड़े चम्मच

  • आलू चोखा के लिए सामग्री :तेल - 4 बड़े चम्मच, लहसुन की कलियां- 13 से 14, प्याज आधा कप, सूखी लाल मिर्च 7 से 8, उबले आलू 2, नमक स्वादानुसार, धनिया आधा कप

कैसे बनाएं पखाला भात?

  • पहला स्टेप: पखाला भात बनाने के लिए सबसे पहले रात का बचा हुआ दो कप चावल लें। उसमें दो गिलास पानी और आधा कप दही मिक्स करें। अब इसे रातभर फर्मेंट होने के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अगली सुबह पखाला भात में नमक और अदरक को कद्दूकस कर डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। अब इसमें 1 कप बारीककटा हुआ प्याज और एक बारीक कटी हरी मिर्च डालकर एक बार फिर से मिलाएं। अब, तेल डालकर उसमें 3 से 4 सूखी लाल मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: आलू का चोखा बनाने के लिए तेल में लहसुन की कलियां डालें। जब ये सुनहरी हो जाए तब उसमें आधा कप प्याज,  सूखी लाल मिर्च डालें और अच्छी तरह पकाएं। जब ये एकदम ग्लोडन हो जाये तो उसे मैश किए हुए आलू में डालकर अच्छी तरह से मिलाए। अब नमक और धनिया भी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब चोखा को चावल में रखें और गरमागरम सर्व करें।

पखाला भात खाने के फायदे

पखाला भात खाने से पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मददगार है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। दरअसल, फर्मेंटेशन के दौरान चावल में गुड बैक्टीरिया पनपते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल