1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 5 मिनट में बनाएं मुंबई का स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव, शेफ स्टाइल में बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

5 मिनट में बनाएं मुंबई का स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव, शेफ स्टाइल में बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 29, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 02:03 pm IST

मुंबई का मशहूर स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी

चीज मसाला पाव रेसिपी,- India TV Hindi
चीज मसाला पाव रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @VIRAJ NAIK RECIPES

आपने पाव भाजी, मिस्ल पाव और वड़ा पाव तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी चीज मसाला पाव का स्वाद चखा है? पाव के अंदर भाजी और चीज का मिश्रण इस रेसिपी को बेहद टेस्टी बनाता है। अगर आप एक बार मुंबई का चीज मसाला पाव खाएंगे तो इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। तो चलिए जानते हैं स्ट्रीट स्टाइल में यह रेसिपी किसे बनाएं?

चीज़ मसाला पाव बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच बटर, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 बारीक कटा हुआ प्याज़, 1 बड़ा चम्मच कुटा हुआ/पेस्ट अदरक-लहसुन, 1/2 छोटा चम्मच सूखी मेथी की पत्तियां, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 शिमला मिर्च, हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 2-3 छोटे चम्मच पाव भाजी मसाला, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/4 कप पानी, 2 बड़े चम्मच शेज़वान सॉस, 2 बारीक कटे टमाटर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, ताज़ा धनिया, मक्खन, लाल मिर्च पाउडर, ताज़ा धनिया, पाव, चीज़

चीज़ मसाला पाव बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: चीज़ मसाला पाव बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें 2 बड़े चम्मच बटर, 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें। आप  पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें सूखी मेथी की पत्तियां, बारीक कटी हरी मिर्च और 1 शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब शिमला मिर्च पक जाए तब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक, शेज़वान सॉस और बारीक कटे टमाटर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि टमाटर एकदम गल जाना चाहिए। जब मसाले अच्छी तरह से मिल जाए और टमाटर गल जाए तब गैस बंद कर दें।  

  • तीसरा स्टेप: अब पाव को दोनों तरफ से खोलें और अंदर की तरफ से एक पैन पर बटर लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें। अब पाव के अंदर भाजी के मिश्रण को डालें और उसके बाद ऊपर से मोज़रेला चीज़ और बटर डालें। अब पाव को बंदकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकें। 

  • चौथा स्टेप: जब चीज पिघलकर बाहर निकलने लगे तब गैस बंद कर दें और अब उसेक ऊपर नींबू का रस और बारीक कटी हरी धनिया छिड़कें। आपका चीज मसाला पाव बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म सर्व करने के लिए दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल