1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'अमेरिका और ईरान के बीच आज दोहा में होगी बातचीत, तेहरान ने की बैठक की रिक्वेस्ट', ट्रंप ने खुद किया ये ऐलान

'अमेरिका और ईरान के बीच आज दोहा में होगी बातचीत, तेहरान ने की बैठक की रिक्वेस्ट', ट्रंप ने खुद किया ये ऐलान

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 29, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 12:03 am IST

ईरान और अमेरिका के बीच कई महीनों से युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों देश शांति समझौता के बीच एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मंगलवार को दोहा में ईरानी वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। यह बातचीत दोनों पक्षों की ओर से बीते हफ्ते एक-दूसरे के खिलाफ हुई गोलाबारी के बाद होगी, जिससे उनके बीच हुआ युद्ध-विराम समझौता एक बार फिर सवालों के घेरा में आ गया है। 

ट्रंप बोले, ईरान ने की बैठक की रिक्वेस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 'ट्रथु सोशल' पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने बैठक की रिक्वेस्ट की है, जो मंगलवार को दोहा में होगी। हालांकि, उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। 

हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन पर होगी चर्चा

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने समाचार चैनल 'फॉक्स न्यूज' को बताया कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर इस सप्ताह दोहा की यात्रा करेंगे, ताकि दोनों पक्षों की ओर से पिछले दिनों हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन पर चर्चा की जा सके। 

हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा- व्हाइट हाउस

लेविट ने कहा, 'जहां तक हमारा सवाल है, हम युद्ध-विराम का पालन कर रहे हैं। हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया और अमेरिका ने राष्ट्रपति के निर्देशानुसार जवाबी कार्रवाई की। 

रुक-रुक कर हो रहे हमले

बीते हफ्ते में अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले किए। उसने कहा कि ये हमले तेहरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए थे, जो कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति के पांचवें हिस्से के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है। 

ड्रोन-मिसाइल से कुवैक और बहरीन में हमले

वहीं, ईरान ने कहा कि उसने रविवार को बहरीन और कुवैत को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को स्थानीय मीडिया से कहा कि 'दोनों पक्ष फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और जहाज स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकते हैं।'

दोनों देशों के बीच कई बार बढ़ा संघर्ष

हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष कई बार बढ़ा है। अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए और जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगी देशों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप ने दी ईरान को तबाह करने की चेतावनी, कहा- "सीजफायर तोड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा"

'परमाणु हथियार' को लेकर ट्रंप का बयान, ईरान ने होर्मुज़ में जहाज़ पर किया हमला, क्या होगा शांति वार्ता का?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश