सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर, कैसे हैं दोनों के टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर, कैसे हैं दोनों के टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। श्रेयस काफी लंबे अर्से बाद टीम में लौटे हैं। हालांकि बतौर कप्तान उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। इस बीच आपको एक नजर इस बात पर जरूर डालना चाहिए कि अब तक दोनों प्लेयर्स का टी20 में कैसा प्रदर्शन रहा है।
Published : Jun 29, 2026 06:20 pm IST, Updated : Jun 29, 2026 06:20 pm IST
1/6Image Source : ap-pti
सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। श्रेयस काफी लंबे अर्से बाद टीम में लौटे हैं। हालांकि बतौर कप्तान उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। इस बीच आपको एक नजर इस बात पर जरूर डालना चाहिए कि अब तक दोनों प्लेयर्स का टी20 में कैसा प्रदर्शन रहा है। यहां हम केवल खेल की बात कर रहे हैं, कप्तानी की बात यहां नहीं हो रही है।
2/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 113 मैच खेलकर 3272 रन बनाए हैं। सूर्या ने साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। अब वे टीम से बाहर हो चुके हैं। हालांकि देखना होगा कि क्या उनकी वापसी होगी या फिर सूर्या का करियर यहीं पर समाप्त हो जाएगा।
3/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। सूर्या ने अब तक 297 चौके और 179 सिक्स इस फॉर्मेट में लगाने का काम किया है। सूर्या का स्ट्राइक रेट 162.94 का है, वहीं उनक औसत 36.35 का रहा है।
4/6Image Source : ap
श्रेयस अय्यर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 53 मैच खेलकर 1117 रन बनाए हैं। उनकी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। हालांकि वे पिछली दोनों पारियों में रन नहीं बना पाए हैं।
5/6Image Source : getty
श्रेयस अय्यर ने अब तक शतक तो एक भी नहीं लगाया है, लेकिन आठ अर्धशतक जरूर उनके नाम हैं। श्रेयस ने 92 चौके और 44 छक्के इस फॉर्मेट में लगाए हैं। श्रेयस का स्ट्राइक रेट 135.39 का है और वे 29.39 के औसत से रन बना रहे हैं।
6/6Image Source : getty
श्रेयस अय्यर ने जहां एक ओर 2017 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, वहीं सूर्या ने साल 2021 में डेब्यू किया। लेकिन बीच में श्रेयस बाहर हो गए और सूर्या छा गए। हालांकि अब चीजें बदल चुकी हैं। सूर्या और श्रेयस अय्यर ने साथ साथ बहुत कम टी20 मैच खेले हैं।